यहां देखें Bigg Boss 17 Finale लाइव, मोबाइल पर फ्री में उठायें फिनाले का मज़ा

Bigg Boss 17 Finale

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bigg Boss 17 Finale : दोस्तों आज 15 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुए फेमस रियलिटी शो Bigg Boss के सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले है। शो में इस बार एक बिलकुल नई थीम देखने को मिली, जिससे इसने काफी सुर्खियां बटोरी। अब बस कुछ ही घंटों में बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। आज सलमान खान इस सीजन के विनर का ऐलान करने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आप बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले कहां और कब देख सकते हैं।

आपको बता दें Bigg Boss 17 Grand Finale आज लाइव टेलीकास्ट होगा। इस मोके पर मंच पर शो के होस्ट सलमान खान के साथ कई और सितारे भी नज़र आएंगे अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। आपको बता दें बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले पूरे 6 घंटों तक चलने वाला है। अगर बात करें टाइमिंग की तो शो शाम 6 बजे शुरू होगा और रात के 12 बजे तक चलेगा। अगर आपको TV पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखना है तो आप कलर्स चैनल या जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

फोन पर ऐसे देखें Bigg Boss 17 Grand Finale

अगर आपको फ़ोन पर Bigg Boss 17 Grand Finale देखना है, तो आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें जियो सिनेमा पर आप बिलकुल फ्री में आप बिग बॉस 17 फिनाले का लाइव आनंद उठा सकते हैं।

अगर बात करें टॉप 5 फाइनलिस्ट की तो इसमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माहशेट्टी शामिल हैं। यह सभी शुरुआत से ही बिग बॉस के घर में बने हुए हैं और तीन महीने का लम्बा सफर तय करने के बाद टॉप 5 में पंहुचे हैं। इस दौरान विभिन्न सितारे इनका सपोर्ट करने आते रहे हैं। हाल ही में करण कुंद्रा मुनव्वर को सपोर्ट करने आए थे, वहीं अंकिता लोखंडे के सपोर्ट हेतु उनकी दोस्त अभिनेत्री अमृता खानविलकर शो में आई। अन्य कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने भी कुछ सितारे घर में आये थे।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib