Water Pickle Recipe: तेल और मसाले नहीं बल्कि पानी से बनता है यह टेस्टी और स्वादिष्ट अचार, पाचन से जुड़ी समस्या को करे जड़ से खत्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत में थाली में जब तक अछर नहीं तक कहना अधूरा माना जाता है यहाँ लोग शौक के लिए भी अचार का सेवन करते है, यहाँ सब्जी न होने पर भी लोग रोटी या पराठे के साथ में अचार खा लेते है। लेकिन जैसा की आप जानते है कि अचार में तेल और मसालों कि जरूरत होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अछर के बारे में बता रहे है जिसे बनाने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ने वाली है यह अचार उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जो पाचन की समस्या से परेशान है और ऑयल फ्री चीजें खाना पसंद करते है तो आइए जान लेते है इस अचार को बनाने की रेसिपी के बारे में जान लेते है।

ऑयल फ्री अचार बनाने की सामग्री
गाजर-लंबी कटी हुई
हरी मिर्च-स्लिट की हुई
लहसुन की कलियां
खीरा- लंबे कटे हुए
फूलगोभी- छोटे साइज में कटी हुई
2 कप विनेगर
2 कप पानी
1 कप चीनी
1 चम्मच सरसों के बीज

बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको गैस पर एक पतीला चढ़ा लेना है उसमें लगभग 2 कप पानी उबाल ले। इसके साथ पानी में आपको 2 कप विनेगर भी मिलाना होगा। अब इसे आपको उबालना होगा। इसके बाद इसमें 1 चम्मच चीनी डालें। वही, आपको इसे चाशनी की तरह नहीं पकाना है। आपको इसे सिर्फ 1 उबाल आने तक इस पानी को पकाना है। इसके बाद इसमें 2 चम्मच नमक डाल लें। अब इसमें 1 चम्मच सरसों के बीज डालें। सरसों के बीजों को आप थोड़ा दरदरा कूट भी सकते हैं। इससे अचार का फ्लेवर और भी ज्यादा बढ़िया आएगा। अब पानी को अच्छे से उबालकर ठंडा करना होगा। अब इस पानी को किसी कांच के कंटेनर में डाल देवे। अब सभी सब्जियों को काटकर धो लें। आपको यह सारी सब्जियां पानी वाले कंटेनर में भरना है। पानी को फेंकना नहीं है। अचार में जितना पानी रहेगा, अचार का स्वाद उतना बेहतर आएगा। इस अचार को आप तीन दिन तक रूम टेंपरेचर में रख सकते हैं। तीन दिन बाद यह अचार खाने के लिए तैयार है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib