Water Tank Cleaning Tips : लम्बे समय तक नहीं जमेगी आपकी टंकी में काई, बस डाल देवे इस पेड़ की लकड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हम सभी के घरों में पानी की टंकी अवश्य होती है और उसको साफ़ रखना कई बार काफी भारी काम हो जाता है। हालाँकि हमे पानी को टंकी को तो एक बार साफ करना ही पड़ता है। टंकी में जमे गंदगी जैसे बैक्टीरिया से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। अगर आपके लिए भी पानी की टंकी में जमी गंदगी को साफ़ करना मुश्किल काम है तो आज हम आपको आसान ट्रिक बता रहे है तो चलिए जान लेते है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक खास लकड़ी के बारे में बताया गया है। उसके इस्तेमाल से पानी की टंकी को खराब होने से बचाया जा सकता है।

101 साल तक नहीं होगी पानी की टंकी खराब
वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई है कि पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी को डालने पर उसमें काई नहीं लगती है। जामुन की लकड़ी एक प्राकृतिक एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण के साथ है, जो पानी की टंकी से हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मददगार होते हैं।

RO की जगह जामुन की लकड़ी का करते थे इस्तेमाल
पहले के समय में जब RO नहीं हुआ करते थे और लोग मटको का इस्तेमाल करते थे। ऐसे में पानी को शुद्ध बनाए रखने के लिए मटके में जामुन की लकड़ी डाल देते थे। यहाँ तक की कुओं में भी जामुन की लकड़ी डाल दी जाती थी, जिससे पानी साफ रहता है।

जामुन की लकड़ी की खासियत
जामुन की लकड़ी अपनी खासियत के वजह से पानी में सालों तक सही रहती है और सड़ती नहीं है। इसके साथ ही पानी को भी दूषित होने से बचाती है वही जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल नाव बनाने के लिए भी इसलिए ही किया जाता है क्योंकि वो पानी के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद होती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib