West Bengal Panchayat Election 2023: पंचायत चुनाव के अंतिम दिन वोटिंग के साथ पश्चिम बंगाल के ग्रामीण चुनावों में हिंसा भड़क गई है, जिसके परिणामस्वरूप 16 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान हिंसा फ़ैलाने वालें तत्वो द्वारा वोटिंग बॉक्सों को नष्ट किया गया और कई गांवों में प्रतिद्वंद्वियों पर बम फेंके गए। इस हिंसा ने पंचायत चुनावों में भय का माहौल बना दिया है. लोगों में दहशत फैली हुई है.

2003 के पंचायत चुनावों में भी भड़की थी हिसा
पश्यचिम बंगाल में पंचायत चुनावों में हिंसा भडकना आम होता जा रहा है. इतिहास में देखे तो 2003 के पंचायत चुनावों में भी बड़ी हिंसा की घटनाएँ सामने आई थी जिसमें 76 लोगों की मौत हो गई थी, इस दौरान चुनाव के दिन ही 40 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। चुनाव की घोषणा होने के बाद भी से 30 लोगों की मौत ने पंचायत चुनावों की खूब किरकिरी की थी. इस वर्ष के खूनी चुनाव ने 2018 के पंचायत चुनाव हिंसा के पैटर्न का अनुसरण किया, जिसमें एक ही साथ बड़ी संख्या के लोगों की मौत हुई है।

हिंसा के बावजूद 66.28 प्रतिशत की वोटिंग दर्ज
आपकों बता दें कि बंगाल के राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 73,887 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई, जिसमें 5.67 करोड़ लोगों ने लगभग 2.06 लाख उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय लिया। अधिकारियों के अनुसार, शाम 5 बजे तक 66.28 प्रतिशत मतदाता उपस्थिति दर्ज की गई। राज्य चुनाव आयोग (RSE) के अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने शनिवार को मतदान के दौरान हिंसा के मामलों पर शिकायतों की जांच करने और ऑब्जर्वर्स और रिटर्निंग ऑफिसर्स से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद मतदान दोहराने के संभावित निर्णय पर विचार करने का फैलसा किया है. पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के मतदान के आखिरी दिन 5 बजे तक, मतदाता उपस्थिति 66.28 प्रतिशत दर्ज की गई।

ऑब्जर्वर्स और रिटर्निंग ऑफिसर्स मतदान प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे
सिन्हा ने कहा कि दिनभर के मतदान के दौरान हिंसा के मामलों पर सबसे अधिक शिकायतें चार जिलों से आई हैं, और चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा करते समय इन सभी शिकायतों को मध्यनजर रखा जाएगा। आपको बता दें राज्य चुनाव आयोग RSE को कई राजनीतिक पार्टियों की ओर से बहुत सारी आलोचनाएं झेलनी पड़ीहै. बावजूद इसके राज्य चुनाव आयोग (RSE) के अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने कहा कि ऑब्जर्वर्स और रिटर्निंग ऑफिसर्स मतदान प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे जब रविवार को और फिर से मतप्रचलित करने के संबंध में फैसला लिया जायेगा।
Read more ..Himachal Weather news updates: 1995 के बाद कुल्लू में बाढ़ के हालात, देखें विडियो







