देशभर में गेंहू की बंफर पैदावार के चलते राज्यों की मंडियों में उपज बढ़ रही है जबकि अगले सफ्ताह में गेंहू की आवक बढ़ने का अनुमान लगया जा रहा है व्यापारियों का मानना है कि बंपर फसल और मंडियों में आवक तेज होने से गेंहू की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। वही इस सीजन में केंद्र सरकार के द्वारा गेंहू के लिए 2425 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है वही मिलिंग क्वालिटी की नई उपज की आवक बढ़ने से गेहूं की कीमतें एमएसपी के आसपास यानी 2450 से 2600 रूपये प्रति क़्वींटल पहुंच गयी है जबकि मार्च के महीने में कीमतें 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल रुपये के बीच जा पहुंची थी। ऐसे में किसानों को नहीं नुकसान नहीं हो रहा है लेकिन आम उपभोक्ता के लिए यह गिरावट राहत की साँस ली है हालाँकि बाजार में आते की कीमतों में पहले से काफी ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिला है।
कीमतें स्थिर होने का अनुमान
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गेहूं व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में मंडियों में गेहूं की आवक और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है, जिसके चलते चालू सीजन में कीमतें अब एमएसपी के आसपास ही रहने का अनुमान है, इनमें और बढ़ोतरी नहीं होगी।
इससे पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने देशभर में गेहूं खरीद को लेकर आंकड़े जारी कर दिए है वही उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न राज्यों में 17 अप्रैल 2025 तक 29,32,887 किसानों ने सरकारी केंद्रों पर एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
सरकार ने इनमें से 5,25,755 किसानों से 48,02,174.50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद जारी की है। इसके साथ ही सरकार ने 2,63,138 किसानों के खाते में गेहूं भुगतान की 5,29,420.24 लाख रुपये की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी है, जबकि बहुत से किसानों का भुगतान अभी होना बाकी है, जिसकी प्रक्रिया जारी है। वही सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अन्य राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकारी गेहूं के आंकड़ों में काफी इजाफा हुआ है।
MP-राजस्थान में बोनस ने किया कमाल
सरकार के द्वारा किसानों को प्रति क़्वींटल गेंहू पर एमएसपी के अलावा अलग से बोनस भी दिया जा रहा है एमपी में यह बोनस 175 रूपये है जबकि राजस्थान में यह बोनस 150 रूपये के करीब है। इस प्रकार से एमपी में गेंहू किसानों को 2600 रूपये प्रति क़्वींटल और राजस्थान में किसानों से गेंहू 2575 रूपये प्रति क़्वींटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। यहां मंडियों में बंपर आवक देखने को मिल रही है. मध्य प्रदेश ने सरकारी खरीद को बढ़ावा देने और किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आज 18 अप्रैल और कल 19 अप्रैल की सरकारी छुट्टी वाले दिन भी खरीद केंद्रों पर किसानों से उपज खरीदने का निर्णय लिया है







