पेट्रोल, CNG, डीजल, हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक कार चारो में किसे चलाना ज्यादा किफायती, यहाँ चैक करे डिटेल्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इन दिनों भारत में पेट्रोल, सीएनजी, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों की खूब बिक्री हो रही है ग्राहकों के पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं है इनमें से किसे चलाना ज्यादा किफायती है ? तो आज हम आपको 100 किलोमीटर ड्राइव के लिए पेट्रोल, सीएनजी, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को चलाने में कितना फ्यूल और कॉस्ट लगेगा? तो आइए जान लेते है।

पेट्रोल कार (मारुति स्विफ्ट) से 100km का सफर
इस समय नई स्विफ्ट 25.75 kmpl की तक का माइलेज ऑफर करती है और दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.65 रुपये प्रति लीटर है। ये कॉस्ट कैलकुलेशन 100 किलोमीटर के आधार पर है। 25.75 kmpl की माइलेज के हिसाब से 100 किलोमीटर चलने के लिए आपको 3.88 लीटर पेट्रोल की जरूरत पड़ेगी जो करीब 374.02 रुपये में आएगा।

CNG कार (मारुति स्विफ्ट) से 100km का सफर
इस समय CNG स्विफ्ट की माइलेज 32.85 km/kg और CNG की कीमत 75.09/kg है । अब अगर आप 100 किलोमीटर चलते हैं तो आपको 3.04 kg CNG की जरूरत पड़ेगी जिसकी कॉस्ट करीब 228.28 रुपये है।

Tata Nexon Diesel से 100km का सफर
टाटा Nexon डीजल की माइलेज 24.07 kmpl है। एक लीटर डीजल की कीमत 87.62 रुपये है अब अगर आप 100 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं तो आपको करीब 4.15 लीटर फ्यूल की जरूरत पड़ेगी जिसकी कॉस्ट करीब 363.63 रुपये आएगी।

Maruti Grand Vitara (हाइब्रिड) से 100km का सफर
इस समय मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड 27.97 kmpl की माइलेज ऑफर करती है और पेट्रोल की कीमत 96.65 प्रति लीटर है। अब 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में आपको 3.57 लीटर फ्यूल की जरूरत पड़ेगी जिसकी कॉस्ट करीब 345.07 रुपये आएगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib