सर्दियों में जुकाम लगने पर नाक जमने के बजाय क्यों लगती है बहनें, जानिए एक्सेरट्स की राय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सर्दी के मौसम में नाक का बहना सबसे आम बात होती है। जिसका अनुभव ज्यादातर लोग करते है। हम चाहे जितने भी गर्म कपडे क्यों न पहन लेवे लेकिन नाक का बहाना आम बात होती है यह समस्या तब अधिक होती है जब हम ठंडी हवा में जाते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की सर्दी में नाक बहने क्यों लगती है जबकि ठंड की वजह से इसे जमना चाहिए। दरअसल, नाक का काम केवल सांस लेना नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर की रक्षा भी करती है। ठंड के मौसम में नाक बलगम बनाकर ठंडी और सूखी हवा से बचाव करती है। इसके साथ ही, यह हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और वायरस को भी शरीर में प्रवेश करने से भी रोकती है। ऐसे में आज हम आपको इससे बचाव के आसान उपाय बता रहे है तो आइये जान लेते है।

ठंडी हवा से नाक पर होता है सीधा असर
जब कभी भी हम ठंडी हवा में सबस लेते है तो इससे नाक पर सीधा असर पड़ता है। इस नाक का काम होता है उस ठंडी हवा को गर्म और नम करना। सर्दी के मौसम में हवा सुखी होती है इसलिए हमारी नाक उस हवा को म्यूकस बनाने के लिए काफी ज्यादा बलगम बनाती है। यह शरीर में जाने से पहले गर्म करता है यही वजह है कि ठंडी हवा नाक से ज्यादा बलगम निकलने लगता है और नाक बहने लगती है।

नाक का डिफेंस सिस्टम
नाक केवल सांस लेने के लिए नहीं है, बल्कि यह शरीर के लिए एक इम्पोर्टेन्ट डिफेंस सिस्टम भी है। जब ठंडी हवा नाक में इंटर करती है, तो नाक उस हवा को नम और गर्म बनाने के लिए ज्यादा बलगम बनाती है। यह बलगम ठंडी और सूखी हवा को मॉइस्चराइज करता है और हमें जुकाम जैसी समस्याओं से बचाता है। साथ ही, यह नाक की झिल्लियों को सूखने से भी बचाता है, जिससे नाक ज्यादा स्वस्थ रहती है।

बैक्टीरिया और धूल के कण को जाने से रोकता है
नाक का काम धूल, बैक्टीरिया और वायरस को शरीर को अंदर जाने से रोकना है जान हम ठंडी हवा में होते है तो हवा के साथ हानिकारण कण हमारे शरीर में प्रवेश करते है। इससे नाक इस स्थिति से बचने के लिए ज्यादा बलगम बनाती है, ताकि वे कण नाक में ही फंस जाएं और हमारे शरीर तक न पहुंच पाएं। यही वजह है कि सर्दी के मौसम में हमारी नाक ज्यादा बहने लगती है।

क्यों नहीं जमती है नाक ?
सर्दियों में नाम जमने के बजाय बहने लगती है इसकी वजह है शरीर ठंडी हवा से बचने के लिए नाक के अंदर ब्लड का फ्लो बढ़ा देता है इससे नाक के अंदर का तापमान कंट्रोल में रहता है और ठंड के बावजूद नाक में बलगम जमता नहीं है।

कैसे करें नाक बहने से बचाव?
सर्दी में नाक बहना एक नार्मल प्रोसेस है, लेकिन कुछ उपायों से इसे कम किया जा सकता है:
गर्म चीजें पीने से नाक में गर्माहट बनी रहती है।
मास्क पहनकर ठंडी हवा के सीधा कांटेक्ट से बचा जा सकता है।
सर्दी में ह्यूमिडिफायर का यूज करने से हवा में नमी बनी रहती है, जिससे नाक सूखने से बचती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib