देश के ज्यादातर राज्यों में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी धूम धाम के साथ में मनाया जाता है। इस बार 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्यौहार है। इस दिन 10 दिनों तक लोगों के बीच गणपति बप्पा को घर लाने की तैयारी चल रही है। कुछ लोग 3 दिन तो कुछ लोग 10 दिनों के लिए बप्पा को घर में विराजमान करते है। आपको बता दे, इस बार 7 सितंबर को बप्पा को अपने घर लेकर के आ रहे है। गणेश चतुर्थी के पर्व पर बैंको की छुट्टी रहेगी या नहीं आइए जान लेते है पूरी जानकारी चैक कर लेते है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और वो अपना बैंक का काम उस हिसाब से शेड्यूल कर सकें।
गणेश चतुर्थी पर बैंक बंद रहेंगे या खुले?
इस बार 7 सितंबर के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व है इस दिन देश के कई राज्यों में बैंको की छुट्टी रहने वाली है। और RBI के अनुसार महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
सितंबर के महीने में बैंको की छुट्टियां
8 सितंबर 2024 को रविवार है
14 सितंबर 2024 को शनिवार है। देश भर के बैंक दूसरे शनिवार और पहले ओणम के कारण बंद हैं।
15 सितंबर 2024 को रविवार है
16 सितंबर 2024 सोमवार को ईद-ए-मिलाद है। इस अवसर पर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मिजोरम, गुजरात, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
17 सितंबर 2024 मंगलवार को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर गंगटोक, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 सितंबर 2024 बुधवार को पांग ल्हबसोल उत्सव पर गंगटोक और सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
20 सितंबर 2024 शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर 2024 शनिवार को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर केरल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
23 सितंबर 2024 सोमवार को महाराजा हरिसिंह जी जयंती के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
28 सितंबर 2024 को चौथा शनिवार और देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।







