Himachal News: रोजगार कार्यालयों में घर बैठे कर सकेंगे पंजीकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में पहली अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाईन हो जाएगी। आवेदक रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवाने के लिए अब घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि

पहली अगस्त से रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाईन करने जा रहा

श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश में पहली अगस्त से रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाईन करने जा रहा है। जिला मण्डी के सभी रोजगार कार्यालयों में भी पंजीकरण की यह प्रक्रिया ऑनलाईन होगी और नवीनीकरण भी ऑनलाईन माध्यम से होगा। जो आवेदक अपना नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाना चाहते हैं, वे पहली अगस्त से ऑनलाईन माध्यम से अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं तथा इम्पलाॅइमैंट कार्ड का नवीनीकरण भी ऑनलाईन ही होगा।

विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा

उन्होंने बताया कि पंजीकरण व नवीनीकरण करने के लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा। प्रत्येक आवेदक को अपनी अलग लॉग-इन आईडी बनाने के उपरान्त ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा आवदेकों की सुविधा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। विभाग द्वारा रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी हेतु एक यूटयूब विडियो भी बनाया गया है,

इच्छुक आवेदक यूट्यूब वीडीयो https://youtu.be/IlhArkhqk7E से ले सकते हैं जानकारी

जिसमें पंजीकरण व नवीनीकरण प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी दी गयी है। इच्छुक आवेदक यूट्यूब वीडीयो https://youtu.be/IlhArkhqk7E से पंजीकरण व नवीनीकरण संबन्धी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदक अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी रोजगार कार्यालयों में भी सम्पर्क कर सकते है।

see more..Himachal News: अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के लिए 23 करोड़ रुपए स्वीकृत

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib