देश में अब ठंड की शुरुआत हो चुकी है। नवम्बर के महीने में सुबह और शाम को सर्दी पड़ने लगी है इसके साथ ही प्रदूषण की वजह से फोग जैसा मौहाल भी दिखने लगा है मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में और भी तेज सर्दी पड़ सकती है सर्दी के इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी कार को स्टार्ट करने की होती है ऐसे में जो लोग कभी कभी गाड़ी का इस्तेमाल करते है उन्हें ज्यादा दिक्क्त होती है सर्दी के मौसम में गाड़ी की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है और अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपकी कार बीच रस्ते में धोखा दे सकती है ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे है जिनकी मदद से आप कार में आने वाली दिक्क्तों से बच सकते है।
सर्दी आते ही सर्विस है जरूरी
वैसे तो हर मौसम में कार की सर्विस जरूरी लेकिन सर्दी में कार की सर्विस बिलकुल भी मिस न करें और समय पर गाड़ी की सर्विस करवा लें अगर आप सर्दियों में कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो कार की सर्विस जरूर करवा लें।
स्पार्क प्लग की जांच है जरूरी
ठंड के मौसम में कई बार खराब स्पार्क प्लग की वजह से भी कार स्टार्ट नहीं होती। इसलिए ठंड में कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम जैसे स्पार्क प्लग, लाइटिंग और वायरिंग को चेक करवा लें। स्पार्क प्लग की मदद से लंबे समय तक कार का इंजन चालू रखता है।
कूलेंट की करे जाँच
अपनी कार में कूलेंट की बराबर जांच, क्योंकि यह आपकी कार को सफ़र के दौरान ठंडा रखने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में कूलेंट का सही काम करना भी जरूरी है। कूलेंट का काम सिर्फ यह नहीं होता कि वह गर्म इंजन को ठंडा करता है बल्कि इंजन को नॉर्मल तापमान में रखता है। इसलिए किसी भी मौसम में कूलेंट का सही से काम करना जरुरी है।
सभी टायर्स की करे देखभाल
सर्दियों के मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है। अगर टायर में कही क्रैक हो, ज्यादा घिस गए हों तो बदलवा लेने चाहिए। ठंड में अगर टायरों में हवा का प्रेशर कम है तो गाड़ी के फिसलने का डर ज्यादा रहता है। सर्दियों में सड़क पर होने वाली नमी से ऐसा ज्यादा होता है। इसलिए लंबी दूरी पर जाने से पहले टायर्स जरूर चेक करवा लें।
बैटरी की करे जाँच
सर्दियों के मौसम में कार की बैटरी की जाँच बेहद जरूरी है क्योकि सबसे ज्यादा दिक्क्त ही बैटरी की वजह से ही आती है। आपको सर्दियों की शुरुआत से पहले इसकी बैटरी की जाँच करवा लेनी चाहिए। अगर आपकी कार की बैटरी 3 साल से पुरानी है तो उसे अवश्य बदलवा लेवे।







