Yellow Teeth : पीले दांतों को मोती सा चमकाने के लिए अपनाए ये आसान घरेलू नुस्खा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिस तरह से शरीर के सभी अंगों का ध्यान रखते है उसी तरह से दांतों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है कई बार हम अपने दांतों की तरफ ध्यान नहीं दे पाते है जिससे दांत पीले और कमजोर दिखने लगते है। कई बार दांत ब्रश करने पर भी पीले हो जाते है। इस समस्या का समय रहते हुए इलाज करने से ओरल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है इसके लिए आपको लाखों रूपये खर्च करने पड़ सकते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे है जिससे आप अपनी हेल्थ को सही रख सकते है।

सरसों के तेल और सेंधा नमक
अगर आप दांत पीले हो गए हैं, तो आपको सरसों का तेल और सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाह‍िए। ये दांतों के पीलेपन को दूर करने में मदद करते हैं। सेंधा नमक एंटीबैक्टीरियल गुण, आयोडीन, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, क्लोराइड जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो दांतों की सफाई करने में मदद कर सकते हैं। आप इन चीजों का इस्तेमाल हर रोज कर सकते हैं।

नींबू और बेकिंग सोडा
पीले को साफ करने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो दांतों के साथ-साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप नींबू के रस में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर दांतों की सफाई करते हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिल सकता है। इसके लिए आप ब्रश की मदद से दांतों की सफाई कर सकते हैं, लेकिन ये ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार ही करें।

नारियल का तेल
नारियल का तेल स्कीन और बालों के लिए भी लाभकारी होता है यह आपके दांतों को चमकाने में मदद करता है यदि आप नारियल के तेल से दांतों की मालिश करते है इससे आपके दांत पीले पड़ने लगते है इसके साथ ही ये तेल दांतों को सड़ने से बचाता है।

पीले दांत देते है इन बीमारियों का संकेत
कैंकर सोर्स
जिंजीवाइटिस
कैल्शियम की कमी
लिवर से जुड़ी बीमारी

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib