दिसम्बर का पहला सफ्ताह ठंड का पड़ाव लेकर के आ गया है। हर दिन ठंड धीरे धीरे बढ़ती जा रही है वही मौसम विभाग के मुताबिक, 15 तारीख के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे है। तापमान गिरने से सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है वही बदलते हुए मौसम के चलते सर्दी जुकाम की समस्या शुरू हो सकती है। ऐसा कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के साथ में ज्यादा होता है वही आज हम आपको इस समस्या का इलाज बता रहे है। ऐसे में आइए जान लेते है सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से बचाएगा, बल्कि रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को भी मजबूत करेगा।
क्या है यह उपाय?
बाबा रामदेव ने एक ऐसी ड्रिंक या सरल भाषा में कहें, तो काढ़े की रेसिपी बताई है, जिसे 1 गिलास रोजाना इस मौसम में पीने से गले से लेकर फेफड़ों की सफाई कर सकते है। पेट की सफाई होगी और शरीर भी डिटॉक्स होता है। वही तुलसी का पौधा हर किसी के घर में होता है। यह काढ़ा भी तुलसी के पत्तों से बनाया गया है।
इसे कैसे बनाएं?
इसके लिए सबसे पहले आपको तुलसी के कुछ पत्तों को लेना होगा। अब इसमें अदरक के टुकड़े डालने होंगे। 2-3 लौंग और काली मिर्च का पाउडर बना लें। अब सभी चीजों को 1 कप पानी के साथ अच्छे से उबाल लें। इस काढ़े का सेवन दिन में 1 बार जरूर करें। इसे हर्बल टी की तरह भी पिया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है यह काढ़ा?
तुलसी के पत्ते एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इसके पत्ते श्वास संबंधी रोगों में भी राहत दिलाते हैं।
लौंग भी गले की सूजन और खराश को कम करता है। वहीं, काली मिर्च से डिटॉक्स होता है।
अदरक खाने से सूजन की समस्या कम होती है। लंग्स में जमा बलगम साफ होता है।
ऐसे में इन चीजों का काढ़ा बनाकर पीना बेहद लाभकारी हो सकता है, खासतौर पर इस मौसम में।