Himachal News: विकासखंड नगरोटा सुरिया के अंतर्गत उपमंडल ज्वाली के महादेव फिटनेस क्लब घाड़ जरोट और युवक मंडल पनालथ और माता बाला देवी कमेटी के सौजन्य से आज रविवार 2 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।

माता बाला देवी पनालथ हरसर के प्रांगण में किया गया।
52 लोगों ने अपना रक्तदान दिया
इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ जवानी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी रहे भाजपा नेता व नेशनल स्माल सेविंग बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया ने इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया, शिविर में घाड़ जरोट, पनालथ हरसर के युबाओं द्वारा रक्तदान किया साथ ही घाड़ जरोट की दो महिलाओं बिमला देवी, और कृष्णा देवी द्वारा भी रक्तदान किया गया, युबक मण्डल पनालथ से गौरव और घाड़ जरोट से आशीष ठाकुर ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिये युबाओं सेजल , अमन रनोत, दिलबाग जम्वाल, अमित जम्वाल, साहिल,अभिनाश, विंकुर ,सचिन,अरुण,शिवांश,अमन दत्त, अमन गुलेरिया, का धन्यवाद किया और साथ ही अपील भी की है कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नही है ।
किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता
यह हम सब युवाओं को रक्तदान करना चाहिए तांकि किसी जरूरतमंद की मदद की जा सके किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता इस शिविर में 52 युवाओं ने रक्तदान किया और साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने आए हुए युवाओं को नशा ना करने की शपत दिलाई।
see more..Himachal News: नगर निगम शिमला में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव भाजपा ने जताया ऐतराज







