Himachal News: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनावों की प्रक्रिया का मंगलवार 18 अप्रैल अंतिम दिन दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दायर किए जिसके चलते कुल 8 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा दायर किए जा चुके हैं। गौर हो कि मंडी जिला से इस बार राज्य सहकारी बैंक के लिए दो निदेशक चुने जाएंगे।

इससे पहले मंडी जिला से बैंक में एक ही निदेशक चुनकर जाता रहा है, लेकिन पूर्व सरकार द्वारा मंडी जिला को दो जोन में बांटने के बाद इस बार दो निदेशक चुने जाएंगे।
मंडी जोन वन और मंडी जोन दो बनाए हैं
इसके तहत मंडी जोन वन और मंडी जोन दो बनाए हैं। जोन वन में सदर, सरकाघाट, धर्मपुर, दं्रग और जोगिंद्रनगर खंड को रखा गया है, जबकि जोन दो में बल्ह, सुंदरनगर, सराज, करसोग और गोहर विकास खंड को रखा गया है।
जोन एक के तहत 162 और जोन दो के तहत 134 वोटर शामिल हैं
जोन एक के तहत 162 और जोन दो के तहत 134 वोटर शामिल हैं। इसके बाद चार मई को बैंक व सहकारिता क्षेत्र से जुड़े वोटर मतदान करेंगे। मंगलवार को सुंदर नगर से वीरेंद्र गुलेरिया ने मंडल निदेशक ने उम्मीदवार के रूप में मंडी जोन दो निर्वाचन क्षेत्र सुंदरनगर के लिए अपना नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है।
वर्तमान में जोन दो से 8 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दायर किया है
जिसके चलते वर्तमान में जोड़ दो से 8 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दायर किया है। एआरओ मंडी जोन दो एनडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस करने की तारीख तय की गई है और 2 मई को प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। इस पहल 19 अप्रैल को दस्तावेजों की छंटनी कर दी जाएगी।वीरेंद्र गुलेरिया को सहकारी क्षेत्र में कार्य करने का 15 वर्ष का अनुभव है।
सहकारी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और प्रबंधक वर्ग के सभी सदस्यों की समस्याओं से संबंधित भलीभांति परिचित
उन्होंने जानकारी देते बताया कि वह सहकारी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और प्रबंधक वर्ग के सभी सदस्यों की समस्याओं से संबंधित भलीभांति परिचित है। वह अगर यह चुनाव जीतते हैं तो वह सहकारी सभाओं के उत्थान और कर्मचारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। गौर रहे कि वीरेंद्र गुलेरिया हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं और सहकारिता बैंक सीमित शिमला के निदेशक के चुनाव के लिए बैंक के मंडी जॉन दो सुंदर नगर से अपना पर्चा मंगलवार को दाखिल कर दिया है।

उन्होंने बताया कि मंडी जोन दो के तहत आने वाली सभी सहकारी सभा के बंधुओं ने उनके ऊपर विश्वास जताया है। जिसके चलते उन्होंने इस चुनावी प्रक्रिया में अपना नामांकन पत्र दायर किया है। इस दौरान उनके साथ सहायक पंजीयक कार्यालय मंडी में ब्लॉक कांग्रेस सुंदर नगर के अध्यक्ष हेमंत शर्मा जिला उपाध्यक्ष निक्कू राम सैनी विनोद रावत भूपेंद्र रावत देवी सिंह दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
see more..Himachal News:भाजपा ने सभी नागर निगम शिमला के प्रत्याशियों की बैठक ली







