Kangra:घरेलू रसोई गैस के दामों में हुईं वृद्धि को लेकर जिला कांगड़ा महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला महिला कांग्रेस ने आज जिला कांगड़ा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीता मनकोटिया के नेतृत्व में धर्मशाला के कचहरी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया और डी सी को ज्ञापन सौंपा ।उन्होंने रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग की। महिला कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 350 रुपये की वृद्धि की गई है।

सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। जिला अध्यक्ष रीता मनकोटिया ने कहा कि केंद्र सरकार की वजह से आम गरीब परिवार की पहुंच से सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो जाएगा। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 350 रुपये की वृद्धि करने के चलते होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों में खाना महंगा हो जाएगा। ऐसे में आम जनता पर दोहरी मार पड़ेगी। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार सिलेंडर के दाम में की गई वृद्धि को वापिस ले, अन्यथा महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन छेडने को मजबूर होगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से बढ़े दामों को कम करने की अपील की ताकि गरीब लोगों को राहत मिल सके।इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीता मनकोटिया ,नीलम कुमारी,सुनीता ठाकुर ,जमना ,निशा , पवना ,गीता ,रिया ,मीनाक्षी ,कुसम ,सरिता ,सीमा ,संतोष , अछरो देवी ,ललिता थापा,नीना आदि सहित कई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद थी ।









33 Responses
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/ph/join?ref=V3MG69RO
Para esclarecer completamente suas dúvidas, você pode descobrir se seu marido está traindo você na vida real de várias maneiras e avaliar quais evidências específicas você tem antes de suspeitar que a outra pessoa está traindo.
Como recuperar mensagens de texto excluídas do celular? Não há lixeira para mensagens de texto, então como restaurar mensagens de texto após excluí – Las?
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
用过不少聊天社交聊天APP,但是好用的还是只有Telegram中文版,可以在飞机 APK获取安卓端。另外飞机支持电脑PC版本,还有安卓apk提供安装包下载,轻松使用。b62a9bf5