Mandi:एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि जोगिंदर नगर क्षेत्र में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। इस क्षेत्र में कई अहम धार्मिक स्थानों के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर कई स्थान उपलब्ध हैं। इन सभी स्थानों में पर्यटन की दृष्टि से मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार लाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। एसडीएम आज पर्यटन की दृष्टि से जोगिन्दर नगर उपमंडल में मौजूद महत्वपूर्ण स्थानों के पंचायत प्रधानों एवं सचिवों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से अहम पंचायतों के सभी पंचायत प्रतिनिधि पर्यटन विकास को लेकर एक विस्तृत कार्य योजना के साथ आगे बढ़ें। उन्होने पंचायत प्रधानों से अपने स्तर पर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों में समुचित साफ-सफाई तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास को लेकर जोगिन्दर नगर प्रशासन भी आने वाले समय में उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास करेगा।एसडीएम ने संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों से पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर इन्हे विकसित करने के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने को भी कहा।

उन्होने संबंधित पंचायतों में पर्यटन की दृष्टि से होम स्टे योजना से जुड़े स्थानीय लोगों को भी जोड़ने पर बल दिया। इसके साथ-साथ पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन वातावरण विकसित करने पर भी बल दिया ताकि पर्यटक बेझिझक क्षेत्र में आ जा सकें। साथ ही धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों में समुचित सफाई व्यवस्था बनाने तथा आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर भी बल दिया।उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विकसित होने से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे तो वहीं पर्यटकों को यहां की ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थानों एवं नैसर्गिक सौंदर्य को जानने व देखने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस बीच कई पंचायत प्रतिनिधियों ने पर्यटन विकास को लेकर बहुमूल्य सुझाव भी दिये।बैठक में ग्राम पंचायत बदेहड़, ऐहजू, तलकेहड़, टिकरी मुशैहरा, ढ़ेलू, मसौली, हार गुनैण, रोपा पधर, गुम्मा, गलू पट्ट तथा नेर घरवासड़ा के प्रधान व सचिव मौजूद रहे।









40 Responses
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/pt-BR/join?ref=PORL8W0Z
Por meio do programa de monitoramento parental, os pais podem prestar atenção nas atividades dos filhos no celular e monitorar as mensagens do WhatsApp de maneira mais fácil e conveniente. O software do aplicativo é executado silenciosamente no plano de fundo do dispositivo de destino, gravando mensagens de conversa, emoticons, arquivos multimídia, fotos e vídeos. Ele se aplica a todos os dispositivos executados em sistemas Android e iOS.
Monitore o celular de qualquer lugar e veja o que está acontecendo no telefone de destino. Você será capaz de monitorar e armazenar registros de chamadas, mensagens, atividades sociais, imagens, vídeos, whatsapp e muito mais. Monitoramento em tempo real de telefones, nenhum conhecimento técnico é necessário, nenhuma raiz é necessária.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.
เริ่มต้นการผจญภัยเดทที่น่าหลงใหลกับ Fiwfan แพลตฟอร์มเดทออนไลน์ยอดนิยมในประเทศไทย การออกแบบที่ใช้งานง่ายและฟีเจอร์ที่เป็นนวัตกรรมของแพลตฟอร์มนี้สร้างประสบการณ์ที่ราบรื่นสำหรับผู้ใช้ที่กำลังมองหาความสัมพันธ์ที่แท้จริง ระบบการจับคู่ที่ครอบคลุมของ fiwfan ไม่เพียงแต่พิจารณาความชอบของคุณเท่านั้น แต่ยังรวมถึงลักษณะนิสัยและไลฟ์สไตล์ของคุณเพื่อให้แน่ใจว่ามีความเข้ากันได้ เข้าร่วม Fiwfan และค้นพบความสุขในการพบกับคนพิเศษ