Mandi:अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पारम्परिक शोभा यात्रा (जलेव) की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु की अगुवाई में राजमाधव राय मंदिर से पडल मैदान तक निकाली गई। जलेब में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रथ यात्रा निकाली गईजिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान और प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना की जानकारी दी गई इसके अंतर्गत पूर्व सैनिक लीग व पुलिस जवानों ने होम गार्ड जवानों की टुकड़ियो ने भी जलेब की शोभा बढ़ाई इसके साथ मंडी जनपद के देवताओं ने भी पंरपरा अनुसार जलेब में भाग लिया। मु

ख्यमंत्री ने पैदल चलकर लोगों का अभिनंदन किया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने शिवरात्रि का विधिवत शुभारंभ किया पडल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंडी की जनता की भावनाओं को समझते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल को सेरी मंच के लिए स्थानांतरित किया है।

देव समाज को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उनके रहने की व्यवस्था संस्कृति सदन कंगनीधार में की गई है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में रहने वाले आवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मंडी जिला के वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में रहने वाले 53 आवासियों को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया गया है।
इस निर्णय से इन आवासियों को अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की जनता से व्यवस्था में सुधार का वायदा किया है। उन्होंने कई अवसरों पर यह कहा कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के विकास के लिए व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।









24 Responses
Jak rozpoznać zdradę małżonka w małżeństwie? Oto kilka przykładów niewiernych partnerów. https://www.xtmove.com/pl/how-find-out-your-spouse-phone-that-they-cheated-you/
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.bh/register?ref=GGYHGRE