Himachal News: कांग्रेस सरकार से 1500-1500 रूपये प्रति माह नहीं मिले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: महिलाएं पर्स ही खरीदती रही, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार से 1500-1500 रूपये प्रति माह नहीं मिले। यह तंज सोमवार को बिलासपुर जिला के घुमारवीं पहुंचे प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं श्रीनयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कसे।

उन्होंने ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का आगाज ही ठीक नहीं रहा।

केंद्र की मोदी सरकार का 9 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है

कांग्रेस सरकार ने आते ही भाजपा सरकार के समय अंतिम 9 महीनों में खोले गये संस्थानों को बिना समीक्षा किये डि नोटीफाई कर दिया। विधायक रणधीर शर्मा सोमवार को घुमारवीं में भाजपा मंडल के आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। केंद्र की मोदी सरकार का 9 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। इस कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग को राहत मिली है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया है।

कांग्रेस सरकार ने छह माह के कार्यकाल में ही कई जनविरोधी फैसले लिये हैं

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस समय दोहरी भूमिका निभानी पडेगी। एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों के घर-घर तक पहुंचानी पडेगी, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों व फैसलों से लोगों को अवगत करवाना पडेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छह माह के कार्यकाल में ही कई जनविरोधी फैसले लिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 990 संस्थान डिनोटीफाई किये।

युवाओं, महिलाओं व किसानों को ठगा गया

प्रदेश सरकार ने डीजल को महंगा किया। 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा करने वाली कांग्रेस की सरकार में बिजली महंगी हुई है। युवाओं, महिलाओं व किसानों को ठगा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ लोगों को गुमराह करती है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर टिप्स दिये।

see more..https://firenib.com/neuro-navigation-a-boon-for-brain-tumors/

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib