Himachal News: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत संस्कृत भाषा अध्यापक शिवकुमार शर्मा “शिवा” का चयन ग्लोबल एक्सेलेंसी अवार्ड 2023 के लिए किया गया है। बता दें कि यह अवार्ड उन्हें शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर दिया जा रहा है।

विद्यालयीय पाठ्यक्रम में निर्धारित विभिन्न संस्कृत पद्यात्मक अध्यायों की सरल व सरस धुन में गाकर प्रसारित किया
संस्कृत न जानने वाले व्यक्ति भी भारत की धरोहर संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षित हुए
जिसे हिमाचल व बाहरी राज्यों में भी अनेकों शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में शिक्षण अधिगम सामग्री के रूप में प्रयोग किया जा रहा है तथा बहुत से शिक्षक भी इससे लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त हिन्दी गीतों का संस्कृतानुवाद कर भी शिवा शर्मा ने यूट्यूब से प्रसारित किया, जिसकी बहुत से दर्शकों व भाषा प्रेमियों ने प्रशंसा की तथा संस्कृत न जानने वाले व्यक्ति भी भारत की धरोहर संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षित हुए। इसके अतिरिक्त हिमसंस्कृतवार्ता संस्कृत न्यूज चैनल में भी शिवा शर्मा वार्ता वाचन करते हैं तथा संपादन करते हैं।
भव्या फाउंडेशन जयपुर द्वारा इन्हें ग्लोबल एक्सेलेंसी अवार्ड 2023 के लिए चुना
शिवा शर्मा हिन्दी व संस्कृत भाषा के कवि हैं जिनकी अनेकों रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। शिवा द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर भव्या फाउंडेशन जयपुर द्वारा इन्हें ग्लोबल एक्सेलेंसी अवार्ड 2023 के लिए चुना गया ताकि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकें। जानकारी के अनुसार भव्या फाउंडेशन NITI आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एक संस्था है जो कैंसर, पीड़ित व दिव्यांग लोगों की सहायतार्थ कर कर रही है तथा समाज में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती है।
भारत के लगभग सभी राज्यों से चुनी गई विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा
वर्ष 2023 का यह सम्मान समारोह जयपुर राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पन्द्रह देशों के प्रतिनिधि तथा भारत के लगभग सभी राज्यों से चुनी गई विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। भव्या फाउंडेशन की निदेशक डॉ० निशा माथुर तथा संस्थापक शैलेन्द्र माथुर हैं जिनकी देखरेख में वर्ष 2023 का यह कार्यक्रम जयपुर राजस्थान में आयोजित किया जाएगा।
see more..https://firenib.com/dc-sirmaur-extended-the-date-of-claim-on-mpaf-list-till-july-11/







