Job Vacancy in Bihar Police: बिहार सरकार के अधीन सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है. बिहार पुलिस एकेडमी में टीचर के लिए भर्ती निकली है.यह वैकेंसी राजगीर नालंदा किंडर गार्डन में टीचिंग के लिए पुरुष और महिला पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. मेरा वैकेंसी कांटेक्ट पर आधारित है और 9 महीने की अवधि के लिए टीचर्स को जॉइनिंग दी जाएगी. यह स्थाई चयन नहीं है इसलिए इस भर्ती के दौरान कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों को सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर जॉइनिंग दी जाएगी.

ये है योग्यता
इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने हेतु उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएशन के साथ बीएड/डीएलडी की डिग्री भी आवश्यक है. इसके लिए उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 सितंबर 2022 तक दी गई है. इस पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवार को ₹10000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी.

इस दिन होगा इंटरव्यू
अगर आपको भी इस पद पर चयन की इच्छा है तो अपने सभी दस्तावेज लेकर राजगीर नालंदा के बिहार पुलिस अकादमी के प्रशासनिक भवन पर पहुंच जाएं. इस पद के लिए इंटरव्यू 1 सितंबर 2022 को सुबह 10:30 बजे से शुरू हो जाएंगे.प्रशासन ने इस बात की जानकारी भी दी है कि अगर आपकी सेवाअपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई तोचयन कमेटी की सिफारिश के आधार कॉन्ट्रैक्ट अवधि पूरी होने से पहले भी बाहर निकाला जा सकता है.

इस राज्य में भी कर सकते हैं आवेदन :- इसके अलावा झारखंड के विद्यार्थियों को भी कोडरमा में नौकरी करने का अवसर है.कोडरमा में भी तिलैया सैनिक स्कूल में सामान्य कर्मचारी और वार्ड बॉय के पदों पर वैकेंसी निकली है. वार्ड बॉय के लिए 2 पदों पर और सामान्य कर्मचारी के लिए 3 पदों पर वैकेंसी निकली है. इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर है. आप sainikschooltilaiya.org पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Read More..IBPS Recruitment 2022: IBPS में इन पदों पर निकली 6000 से ज्यादा भर्ती, जानें पूरी जानकारी ?








21 Responses
Mirsaet Busa
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.