Himachal : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं. हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर जिला देश की राजनीति में बड़ा महत्व रखता है. हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिला आज विकास के केंद्र के तौर पर देखा जाता है तो वह देश की राजनीति में अहम स्थान भी प्राप्त कर चुका है. यह बयान बिलासपुर जिले के मेन मार्केट में हो रही आम जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिया है.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों के अनुसार ही भाजपा प्रदेश में वापसी करेगी. इस जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने बिलासपुर और पूरे प्रदेश की उपलब्धियां गिनाई जो भाजपा सरकार ने विकास के तौर पर पूरी की है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि बिलासपुर भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की कर्म भूमि भी रही है.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का गौरव है और इसके विकास में सहयोग मिलता रहना चाहिए. इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों का बखान किया. उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने बिलासपुर को हाइड्रो कॉलेज, रेलवे नेटवर्क, फोर लेन, एम्स के अलावा अन्य कई प्रोजेक्ट दिए है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जन सभा में मौजूद सभी लोगप्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करेंगे.

Himachal : बीजेपी में बगावत
बिलासपुर के मेन मार्केट में आयोजित इस भाजपा की सभा में विधायक सुभाष ठाकुर नहीं शामिल हुए थे. इसके अलावा सुभाष ठाकुर के समर्थक भी इस सभा में नहीं आए थे. इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बीजेपी में बगावत का माहौल है.








27 Responses
honor and safety subject when take supplements. Every particular in our https://www.cornbreadhemp.com/collections/full-spectrum-cbd-oil catalog undergoes third-party test so you cause echt constitutional CBD. We author our hangman’s halter CBD from organic farm, guaranteeing zippo pesticide or heavy metal in your CBD oil colour. Experience the entire power of encompassing spectrum CBD and entire spectrum CBD with amount transparentness. empower in veridical CBD prime, ordinate insurance premium CBD on-line, and discover wherefore M trust our CBD brand for casual wellness!