ABVP Nahan : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सोलन विभाग के संयोजक मनीष बिसांटा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा अगर सरकार ने छात्र संगठन चुनाव नहीं करवाये तो उन्हें इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। मनीष बिसांटा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्र संगठन के चुनाव करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन चुनाव अभी तक बहाल नहीं हुए हैं। उधर मनीष बिसांटा ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में अपना ग्राउंड नहीं है। जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जो ग्राउंड है उस पर पार्किंग की जा रही है। इसी तरह उन्होंने नाहन कॉलेज में रिक्त पड़े शिक्षक व गैर शिक्षक के पद भरने की मांग की। इसी तरह ब्वॉय हॉस्टल की भी मांग की गई। मनीष बिसांटा ने कॉलेज से नाहन शहर के लिए लगातार नियमित बसें चलनी चाहिए जिसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर एबीपीवीपी के जिला संयोजक आकाश ठाकुर, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।








9 Responses
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.