Amit Shah: अमित शाह जिला सिरमौर के सिलाई विधानसभा क्षेत्र में विशाल चुनावी रैली का आगाज करेंगे इसी के साथ ही हिमाचल चुनाव के प्रचार का आगाज हो जाएगा. इस रैली के बाद अमित शाह भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक लेंगे यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी तय किए जा सकते हैं.

इस कोर ग्रुप की बैठक के बाद प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी होगी चुनाव समिति से संभावित प्रत्याशियों के नाम संसदीय बोर्ड में भेजे जाएंगे भाजपा ने लगभग इस बार 20 नए चेहरे उतारने का फैसला किया है इसीलिए यह कोर ग्रुप की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है और सभी की नजरें इस पर टिकी हुई है.
भाजपा ने इस रैली में हाटी समुदाय को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकट्ठा करने की योजना बनाई है हाटी समुदाय को मिले जनजातीय दर्जे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पहली बार सिलाई विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं।
सिलाई विधानसभा क्षेत्र में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ही दिलाया है भाजपा का मानना है कि इस विधानसभा क्षेत्र में हाटी का यह मामला ही उसे जिले में बहुमत दिला सकता है. अमित शाह कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे और योग्य प्रत्याशी व उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी बताएंगे.

कोर ग्रुप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ संगठन महामंत्री पवन राणा तीनों महामंत्रीए पूर्व अध्यक्षों में डॉक्टर राजीव बिंदल और सतपाल सत्ती समेत कई नाम हैं। इन सभी नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया इस कोर ग्रुप की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रखेगी और टिकट की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
Amit Shah: हाटी पूरी तरह से तैयार
हाटी समुदाय को जनजातीय जाति घोषित करने की छह दशक पुरानी मांग को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरा किया है इसलिए हाटी समुदाय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत को पूरी तरह से तैयार है लाखों की संख्या में हाटी समुदाय के लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सरकार का आभार करने के लिए तैयार हैं.

सिलाई में इस विशाल रैली से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी प्रचार का आगाज करेंगे इसके लिए हिमाचल प्रदेश से के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश सिविल सप्लाई निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर और भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने पूरी तैयारियां कर ली है वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सिलाई विधानसभा क्षेत्र में यह पहला दौरा है।









24 Responses
Entdecken Sie die besten bewerteten Online-Casinos des Jahres 2025. Vergleichen Sie Boni, Spielauswahl und Vertrauenswürdigkeit der Top-Plattformen für sicheres und lohnendes SpielenCasino-Aktivitäten
Explora los mejores casinos en línea clasificados de 2025. Compara bonificaciones, selecciones de juegos y la confiabilidad de las principales plataformas para una experiencia de juego segura y gratificanteactividades de casino