Himachal News: शिमला नगर निगम चुनाव में 2 मई को मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. उससे पहले नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इस दौरान नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन पूर्व मेयर समेत कांग्रेस, भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के कई बड़े नेताओं ने अपना पर्चा भरा.

जहां भाजपा की ओर से पूर्व मेयर सत्य कौंडल ने पर्चा भरा, वहीं पूर्व में मेयर रह चुके कम्युनिस्ट नेता संजय चौहान ने की.
कांग्रेस के बड़े नेता और मेयर पद के प्रबल दावेदार सुरेंद्र चौहान गुड्डू ने भी भरा नामांकन
उपायुक्त कार्यालय में पर्चा जमा कराया. इसके अलावा कांग्रेस के बड़े नेता और मेयर पद के प्रबल दावेदार सुरेंद्र चौहान गुड्डू भी अपना पर्चा दाखिल करने डीसी ऑफिस शिमला पहुंचे.लगातार दो बार से शिमला नगर निगम में जीत हासिल करने वाली भाजपा की ओर से पूर्व कार्यकाल के दौरान मेयर रही सत्या कौंडल में आज ने आज उपायुक्त कार्यालय शिमला में अपना पर्चा भरा।
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव में जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त
इस मौके पर सत्या कौंडल के साथ भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे.इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव में जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है. गोविंद सिंह ठाकुर ने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला साधा.
वर्तमान कांग्रेस सरकार के बनने के 4 महीने के अंदर जनता का सरकार से मोह भंग
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के बनने के 4 महीने के अंदर जनता का सरकार से मोह भंग हो गया है ऐसे में भाजपा एक बार फिर नगर निगम में वापसी करने वाली है .

वहीं पिछले कार्यकाल के दौरान भाजपा की ओर से मेयर रही सत्या कौंडल ने भाजपा की वापसी का दावा ठोकते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर नगर निगम शिमला में वापसी करने जा रही है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के अंदर अनेक काम किए गए हैं.
see more..Himachal News:निरंकारी मिशन द्वारा 24 अप्रैल को प्रदेश में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन







