Bodybuilder Bobby Kataria : बॉबी कटारिया पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 25 हजार का इनाम घोषित, कुर्की की तैयारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


Bodybuilder Bobby Kataria : मसूरी-देहरादून मार्ग पर सरेआम शराब पीने और सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। जी हां, बॉबी कटारिया ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभी तक उसने सरेंडर नहीं किया है।

अब डीजीपी अशोक कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए देहरादून एसएसपी को बॉबी कटारिया के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई और 25 हजार का इनाम घोषित करने के आदेश दिए हैं। ताकि बॉबी कटारिया पर कानूनी शिकंजा और मजबूती के साथ कसा जा सके। बता दें कि बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून के थाना कैंट में आईपीसी की धारा 290/510/336/342 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

कई धाराओं मुकदमा दर्ज होने और कई नोटिस देने के बाद भी बॉबी कटारिया कैंट थाने में बयान के लिए पेश नहीं हुआ। ऐसे में बॉबी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश की कार्रवाई जारी रखी है। उधर, दूसरी तरफ बीती 23 अगस्त को बॉबी कटारिया ने देहरादून सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की, लेकिन वो कोर्ट पेश नहीं हुआ।

जबकि, सुबह से ही पुलिस, एसओजी समेत इंटेलिजेंस की टीमें उसे दबोचने के लिए टकटकी लगाकर मुस्तैदी से खड़ी रही, लेकिन बॉबी कटारिया के न पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। ऐसे में अब बॉबी कटारिया पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए डीजीपी अशोक कुमार (क्ळच् ।ेीवा ज्ञनउंत) ने देहरादून एसएसपी को कुर्की के आदेश दिए हैं।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

255 Responses

  1. Pingback: carcinomatoza

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *