सीआईएसएफ ने कॉन्स्टेबल फायरमैन के 1130 पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकाली है। वही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तरफ से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू हो गयी है इसके लिए इच्छुक व्यक्ति cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। वही EWS के 114, एससी के लिए 153 पदों को रिजर्व किया गया है। ST के लिए 236 पद भरे जाने हैं। 18 से 23 साल तक के युवा आयु की गणना 30 सितंबर से की जाएगी। वहीं, एससी-एसटी को 5 और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
इसमें आपको फिजिकल टेस्ट के बाद में लिखित परीक्षा देनी होगी। वही मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद ज्वाइनिंग करवाई जाएगी। PET, PST और लिखित परीक्षा के बाद राज्य वाइज अलग-अलग मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। वही जनरल कोटे के लिए आपको 100 रूपये आवेदन फीस रखी है और एससी, एसटी फ्री अप्लाई कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में पास होना जरूरी है। जनरल और EWS कोटे के लिए 35 फीसदी और अन्य के लिए 33 फीसदी नंबर लेने जरूरी हैं।
यूपीआई के तहत कर सकते है अप्लाई
चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-3 के तहत वेतन दिया जाता है इसके शुल्क का भुगतान बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए किया जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जरिए भी चालान बनाकर भुगतान किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आपक इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी ले सकते है।







