website average bounce rate

Business Idea: कम निवेश में शुरू करे ये जबरदस्त मुनाफे वाला बिजनेस, कुछ ही समय में होगी करोड़ो रूपये की कमाई

Business Idea

Business Idea: अगर आप भी शानदार मुनाफे वाले बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। इस खबर में आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताया गया है। जिससे आप जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। इस बिजनेस से आपको अंधाधुंध कमाई होगी यह है। बिजनेस चंदन की खेती का।

Business Idea

चंदन की डिमांड आजकल मार्केट में काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे चंदन की खेती से किसानों को करोड़ों रुपए की कमाई होती है। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे शुरू कर आप कुछ सालों में ही करोड़पति बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं चंदन की खेती के बारे में

Business Idea: चंदन की खेती

इन दिनों मार्केट में चंदन के पौधे की डिमांड काफी ज्यादा हो गई है। चंदन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा परफ्यूम बनाने में किया जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी चंदन का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे तरल पदार्थ के रूप में भी तैयार किया जाता है। इसके अलावा आपको बता दें, ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में भी चंदन का खूब इस्तेमाल हो रहा है।

Business Idea

Business Idea: कैसे शुरू करें खेती?

चंदन के पेड़ लगाने के लिए आपको शुरू के 8 सालों तक किसी भारी सुरक्षा की जरूरत नहीं होती। क्योंकि तब तक इसमें खुशुबू नहीं होती है। लेकिन जैसे ही इसकी लकड़ी पकने लगती है तो इसमें खुशबू आने लगती है। इस समय से सुरक्षा की काफी जरूरत होती है। इसके लिए आप खेत की घेराबंदी करवा सकते हैं।

चंदन के पेड़ वैसे तो आप कभी भी लगा सकते हैं। लेकिन पौधा लगाते समय इस बात का खास ख्याल रखें की पौधा 2 से ढाई साल का हो। दरअसल इस हालत में उसके खराब होने की संभावना नहीं होती है। इसके बाद आप इसे किसी भी मौसम में लगा सकते हैं।

Business Idea: इन बातों का रखें खास ख्याल

चंदन की खेती के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। ऐसे में इसे लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इस के निचले इलाके में नहीं लगाए। चंदन का पौधा एक परजीवी पौधा है, इसलिए इसके साथ होश का पौधा लगाना जरूरी होता है। यह अकेले सर्वाइव नहीं कर पाता है। चंदन के पौधे को लगाने के बाद इसके आसपास साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। इससे पौधे से किसान 5 से 6 लाख तक की कमाई कर सकते हैं।

Business Idea

Business Idea: कितनी होगी कमाई

चंदन की खेती से फायदा होना लाजमी है। क्योंकि चंदन की लकड़ी को सबसे महंगी लकड़ियों में से एक माना जाता है। इसका मूल्य बाजार में 26000 से 30000 रूपये प्रति किलो है। इस हिसाब से एक पेड़ से किसान 15 से 20 किलो लकड़ी आराम से मिल जाती है। यानी एक पेड़ से 5 से 60 हजार तक आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।

Business Idea

हालांकि वर्तमान में चंदन की खरीद बिक्री पर सरकार ने रोक लगा दी है। ऐसे में सिर्फ सरकार ही इसे खरीदती है। चंदन की खेती के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्ट की जरूरत होती है। चंदन का पौधा आपको ₹100 से ₹130 तक मिल जाएगा। इसके अलावा इसके साथ लगने वाले होश के पौधे की कीमत 50 से ₹60 होती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *