Chor Nikal Ke Bhaga : यामी गौतम की नई फिल्म आ गयी धूम मचाने..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Chor Nikal Ke Bhaga : यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्में भले ही बड़े पर्दे पर कम आ रही हों, लेकिन उनकी फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने का सिलसिला लगातार जारी है। यामी की लगातार कई फिल्मों के सीधे ओटीटी पर आने के कारण उन्हें तो अब ओटीटी की हीरोइन भी कहा जाने लगा है। यामी को जहां लगातार ओटीटी पर अपने काम के लिए सराहा जा रहा है, वहीं सनी भी ठीकठाक पहचान बना रहे हैं। यही वजह है कि दोनों ही स्टार्स को लगातार फिल्में ऑफर हो रही हैं।

Source : गूगल, चोर निकल के भागा की पोस्टर

‘चोर निकल के भागा’ फिल्म की कहानी

फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ एक ऐसे चोर अंकित सेठी (सनी कौशल) की कहानी है, जो करोड़ों के हीरे चुराने की खातिर एक एयरहोस्टेस नेहा ग्रोवर (यामी गौतम) को अपने प्यार के जाल में फंसाता है। वह न सिर्फ नेहा को अपने खतरनाक लोगों के जाल में फंसे होने का यकीन दिला देता है, बल्कि उसके प्रेग्नेंट हो जाने पर उसे शादी के सपने दिखाकर अपने हीरे चुराने के प्लान में शामिल कर लेता है। प्लान के मुताबिक अंकित को इंडिया आ रही एक इंटरनैशनल फ्लाइट में हीरो वाला मोबाइल बदलकर नकली मोबाइल रखना था। लेकिन ऐन मौके पर उस फ्लाइट का हाइजैक हो जाता है और अंकित का सारा प्लान दांव पर लग जाता है। अभी तक नेहा को झूठी कहानी के दम पर बेवकूफ बना रहा अंकित अब असलियत में परेशानी में आ जाता है। अंकित इस परेशानी से कैसे निकल पाता है। क्या नेहा उसकी मदद कर पाती है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

डायरेक्टर अजय मेहता ने महज पौने दो घंटे की क्राइम थ्रिलर फिल्म में दर्शकों को बांधे रखने की पूरी कोशिश की है। शुरुआत में फिल्म की कहानी महज एक लड़का लड़की के बीच लव रोमांस की लगती है, लेकिन धीरे धीरे जब कहानी की लेयर्स खुलनी शुरू होती हैं, तो आप उनमें उलझते चले जाते हैं। फिल्म की कहानी आपको क्लाईमैक्स तक बांधे रखने में कामयाब रहती है।

यामी गौतम ने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है। खासकर सेकंड हाफ में वह अपने असल रंग में आती हैं। वहीं सनी कौशल भी फिल्म में जमे हैं। उन्होंने खुद को सबसे होशियार समझने वाले चोर का रोल बखूबी निभाया है। फिल्म के बाकी कलाकारों ने रोल की डिमांड के मुताबिक एक्टिंग की है। खासकर शरद केलकर खुफिया अधिकारी के रोल में जमे हैं। हालांकि उनकी प्रतिभा का डायरेक्टर बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर पाए।

क्यों देखें: अगर आप वीकेंड पर आपको आखिर तक बांधे रखने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को बिंज वॉच कर सकते हैं।

इस लिंक को भी क्लिक करे-https://hindi.krishijagran.com/

Read More..Trending Technology News : Google के सीईओ सुंदर पिचाई Chat GP को लेने की तैयारी..

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

347 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *