सत्ता में आते ही प्रदेश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने में जुटी कांग्रेस सरकार : अजय राणा

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा डीजल की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ौतरी पर सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रैस को जारी एक ब्यान में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बने एक महिना ही हुआ है तथा अभी सरकार ने कैबिनेट मंत्री मंडल का गठन किया है, ऐसे में सरकार ने प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ खिलबाड़ करना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जिस जनता ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाया उसके बदले सरकार ने डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी कर जनता को पहला तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई को कम करने की बातें करती थी, परंतु सरकार बनने के साथ ही कांग्रेस ने महंगाई बढ़ना शुरु कर दी है। कांग्रेस सरकार ने मंत्री मंडल के गठन के साथ ही सीपीएस की लंबी फौज तैयार कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़े जिला कांगड़ा जिसमें 15 विधान सभा क्षेत्र आते हैं, कांग्रेस सरकार ने यहां से मात्र एक मंत्री बनाकर जिला कांगड़ा से अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता हितों के लिए संस्थानों को खोला था तथा कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उन्हे बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार को चाहिए था इन संस्थानों का बंद करने से पूर्व इन्हे देखती वहां की जनता से बात करती उसके बाद कोई फैंसला लेती। परंतु कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही तानाशाही रबैया अपनाते हुए बदले की भावना से कार्य करना शुरु कर दिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अगर अच्छा कार्य करेगी तो भाजपा उसका स्वागत करेगी तथा गलत कार्य करने पर भाजपा कांग्रेस सरकार का जमकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले कांग्रेस ने कहा था कि 18 साल से उपर की सभी महिलाओं को 1500 रुपये देंगे, परंतु सत्ता में आने पर कांग्रेस अब यह कह रही है कि हमारे पास पांच साल का समय है। कांग्रेस ने कहा था कि मंत्री मंडल का गठन होने के दस दिनों में ओपीएस को बहाल किया जाएगा अब देखना यह भी है कि सरकार ओपीएस देती है कि नही। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस अपनी दस गारंटिया को लागू करने से भी पीछे हटती देखी जा रही है।








27 Responses
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.