जयराम बोले सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जयराम ठाकुर – File photo

सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस : जयराम

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लंबे अंतराल के बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार आज कर ही लिया, पर जो 7 मंत्री और 6 सीपीएस कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए उसमें वह प्रदेश के जिला और संसदीय क्षेत्र में संतुलन नहीं बना पाए।पूरे विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार के नेताओं ने हिमाचल में खर्च कम करने की बात की थी, पर छह सीपीएस बनाने से उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर करोड़ों रुपए का बोझ डाल दिया है।कांग्रेस नेता सत्ता सुख भोगने के लिए गरीबों पर बोझ डाल रहे हैं, बड़ी जल्दी प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का एक कर्ज भी लेने जा रही है उसके लिए विधानसभा में इन्होंने बिल भी पारित किया है, शायद यह कर्ज केवल सीपीएस बनाने के लिए ही लिया गया है।आज सरकार द्वारा जो 13 नियुक्तियां की गई है उसमें से शिमला संसदीय क्षेत्र से 8 नेताओं की नियुक्ति हुई है।उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल पर 74622 करोड का कर्ज है और अगर प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का और कर्ज लेती है तो यह बढ़कर 77622 करोड हो जाएगा।जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हिमाचल की गरीब जनता को एक और तोहफा दिया है शनिवार रात को प्रदेश सरकार ने डीजल पर 3.01 रुपए का वेट बढ़ा दिया है पहले डीजल पर 4.40 वेट लगता था जिसको बढ़ाकर अब प्रदेश सरकार ने 7.40 कर दिया है।डीजल के दामों में बढ़ोतरी सीधा-सीधा यह दिखाता है कि प्रदेश में माल भाड़े में बढ़ोतरी तय है और किसानों पर भी इसका बोझ बढ़ने वाला है।हिमाचल में प्रति लीटर डीजल अब 86 रुपए का मिलने वाला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल की जनता को बड़ा तोहफा दिया है डीजल में 3.01 रुपए की बढ़ोतरी कर उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर बोझ डाल दिया है इससे प्रदेश में महंगाई बढ़ने वाली है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज 13 नेताओं की नियुक्ति प्रदेश सरकार ने की है और उसमें से 6 सीपीएस बनाए हैं उस से भी प्रदेश पर आर्थिकी पर बोझ बढ़ेगा।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

22 Responses

  1. Pingback: marbo 9000
  2. Pingback: my page
  3. Pingback: rca77
  4. Pingback: trusted link
  5. Pingback: click
  6. Pingback: jav
  7. Pingback: hl789
  8. Pingback: medium
  9. Pingback: wingclub168
  10. Pingback: cineb hd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *