हिमाचल बचाओ अभियान को लेकर रिज मैदान पर बैठे सीपीआईएम के नेता, हिमाचल विकास मॉडल को बताया गलत

सोमवार को शिमला के रिज मैदान पर सीपीआईएम नेता और कार्यकर्ता ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश में विकास के मॉडल को गलत करार देते हुए लोगों को भविष्य सरक्षण का संदेश दिया। वही जंगलों को विकास के लिए हो रहा गलत उपयोग और सरकार द्वारा हिमालय को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने की बात कही सीपीआईएम नेता टिकेंदर पंवर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश भर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास मॉडल के लिए हिमालय और अन्य पर्यावरण संसाधनों का गलत उपयोग हो रहा है। जोकि हिमाचल के लिए आने वाले समय में एक घातक खतरा बनकर उभरने वाला है। उन्होंने कहा कि हिमालय को बार-बार अपने इस्तेमाल के लिए प्रयोग किए जाने के चलते आए दिन हादसे देखने को मिलते है। वहीं किन्नौर जैसे क्षेत्र इसका शिकार होते जा रहे हैं। लोगों को हिमाचल बचाने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने का संदेश आज सीपीआईएम द्वारा किया जा रहा है।








23 Responses
coffee shop ambience