Himachal News: सीपीएस ने की धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अन्तर्गत चल रही परियोजनाओं को तय समय मे पूरा करने के लिए सभी विभाग बेहतर आपसी तालमेल से काम करें।धर्मशाला में आज बुधवार को धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने यह बात कही।

इस मौके पर उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल सहित स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अधिकारियों से धर्मशाला स्मार्ट सिटी से जुड़ी सभी परियोजनाओं का ब्योरा लिया

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अधिकारियों से धर्मशाला स्मार्ट सिटी से जुड़ी सभी परियोजनाओं का ब्योरा लिया। उन्होंने प्रत्येक कार्य की प्रगति, कार्यान्वयन में पेश आ रही दिक्कतें और समाधान पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने अधिकारियों से स्मार्ट सिटी परियोजना के महत्व को समझते हुए उन्हें गंभीरता और तय समयावधि पर करने के निर्देश दिए।

जो भी परियोजनाएं तय समय में होने योग्य हैं

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जो कार्य अभी चल रहे हैं, उनकी प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाए और इनकी गति बढ़ाने पर बल दिया जाए।उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं तय समय में होने योग्य हैं,पहले उन पर जोर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पूर्ण योजना और बेहतर समन्वय से इन सभी कार्यों को यदि किया जाएगा तभी सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।बैठक के उपरान्त मुख्य सचिव ने फील्ड में जाकर भी धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े कार्यों का जायजा लिया।

कार्यों की गुणवत्ता और सार्थकता को परखा और लंबित कार्यों में आ रही दिक्कतों का संज्ञान लिया

उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर,बायोगैस प्लांट, स्मार्ट रोड और फूटबाल स्टेडियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यों की गुणवत्ता और सार्थकता को परखा और लंबित कार्यों में आ रही दिक्कतों का संज्ञान लिया।उन्होंने अधिकारियों को सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़ी तमाम औपचारिकताओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

see more..Himachal News: कृषि के समग्र विकास को हिम उन्नति योजना होगी आरंभ

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib