Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून से आई आफत में चारों ओर तबाही मचा दी है. अभी भी बरसात जारी है और प्रदेश के दस ज़िलों में रेड अलर्ट है

ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया
सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री से प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री से प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है. इसके अलावा मौनसून से हुई तबाही में नुकसान के आंकलन के लिए सरकार की ओर से कमेटी भी बनाई गई है. प्रदेश में मौनसुन के आगाज़ के बाद से अब तक प्रदेश को 365 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है और आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं अब तक मौसमी 54 लोग जान गंवा चुके हैं तो 92 लोग जख्मी हो हुए हैं.
प्रदेश में हुए नुकसान के आंकलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश में हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में आई आफत को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को कहा है. उन्होंने कहा की इसके अलावा प्रदेश में हुए नुकसान के आंकलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. कहां और किस विभाग को कितना नुकसान हुआ है कमेटी इसकी रिपोर्ट तैयार करेगी और केंद्र सरकार को सौंपेगी.नरेश चौहान ने बताया कि बरसात के चलते प्रदेश सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है.
प्रदेश में 3 नैशनल हाइवे समेत 828 सड़कें बाधित
उन्होंने बताया की प्रदेश में 3 नैशनल हाइवे समेत 828 सड़कें बाधित हुई है इसके अलावा पेयजल योजनाओं और बिजली विभाग को भी नुकसान पहुंचा है. नरेश चौहान ने बताया की मौसम को देखते हुए प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता पर पानी की सप्लाई बहाल करने की ओर सरकार बढ़ रही है.
see more..Himachal News: तकनीकी शिक्षा विभाग ने आगे बढ़ाई पॉलिटेक्निक में प्रवेश तिथि







