दीपक मट्टू अपनी दुबई यात्रा के दौरान वहां संगीत अकेडमी शाखा स्थापित करने के बाद पहुंचे मंडी

मंडी संगीत गुरू दीपक मट्टू अपनी दुबई यात्रा के दौरान वहां संगीत अकेडमी शाखा स्थापित करने के बाद वीरवार को मंडी लौट आए हैं। जिनका घर पहुंचने पर परिजनों व दोस्तों द्वारा जोरदार स्वागत किया। दीपक ने बताया कि अपनी दस दिवसीय इस यात्रा के दौरान उन्होंने दुबई में गुरू पूर्णिम की रस्म को निभाते हुए अपने शिष्यों के साथ संगीत शाखा की स्थापना की है। जिसे वह ऑनलाईन माध्यम से चलाएंगे। बताया कि इस अकादमी में उनके साथ दुबई, पाकिस्तान सहित अन्य देशों से भी शिष्य जुड़े हैं। जिन्हें व ऑनलाईन हिमाचल संगीत के साथ गजल, ठुमरी, शास्त्रीय व फिल्म संगीत की शिक्षा देंगे। गौरतलब है कि दीपक पिछले 15 वर्षों से मंडी शहर में संगीत की अकेडमी चला रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाईन कक्षाएं शुरू करने पर उनके साथ दुबई से भी शिष्य जुड़े। जिन्होंने उन्हें गुरू पूर्णिमा के दौरान दुबई आने का निमंत्रण देते हुए वहां संगीत की शाखा खोलने का भी आग्रह किया। दीपक ने बताया कि दुबई में शिष्यों के साथ गुरू-शिष्य पंरपरा के तहत वहां संगीत अकादमी की स्थापना की है और अनेक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।








3 Responses
The point of view of your article has taught me a lot, and I already know how to improve the paper on gate.oi, thank you. https://www.gate.io/de/signup/XwNAU
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?