Himachal News: प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सरकार बनने के बाद किए गए वायदों को पहली कैबिनेट में पूरा करने की बात कही थी। आज कई कैबिनेट बैठके हो चुकी है लेकिन युवाओं के साथ किए चार वायदें पूरे नही हुए है।

प्रदेश के युवाओं के साथ किए वायदें को पूरा ना करने पर .भारत की जनवादी नौजवान सभा की मंडी इकाई ने सेरी चाननी में धरना प्रदर्शन किया।
गारंटी कार्ड में युवाओं से संबंधित मुख्य गांरटी लागू ना करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया
भारत की जनवादी नौजवान सभा ने विधान सभा चुनावों के दौरान मौजूदा सरकार द्वारा हिमाचल का संकल्प कांग्रेस ही विकल्प’ नाम से जारी गारंटी कार्ड में युवाओं से संबंधित मुख्य गांरटी लागू ना करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव सबीर खान ने कहा कांग्रेस सरकार ने एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का फैसला मंत्रीमंडल की पहली बैठक में लेने, 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की सुनिश्चित आय करने, प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस करोड़ रुपये का ऋण युवा स्टार्ट अप के लिए बिना किसी गारंटी और बिना ब्याज के यह ऋण दिया देने और दिसंबर 2022 से ही घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने की घोषणा के वायदे किए थे।
मांगों को लेकर आने वाले दिनों में नौजवान सभा पूरे प्रदेश में जत्था निकालेगी और जगह जगह विरोध प्रदर्शन दर्ज करेगी
अभी तक कई मंत्रीमंडल की बैठके हुई हैं लेकिन कोई नई भर्ती प्रदेश में सरकार निकाल पाने में असमर्थ हुई है। इसके अलावा बाकी की गारंटी भी महज चुनावी घोषणा पत्र तक ही सीमित रह गई हैं। भारत की जनवादी नौजवान सभा की सरकार से मांग कि है कि सरकार वादों को जल्द पूरा करे। इन सब मांगों को लेकर आने वाले दिनों में नौजवान सभा पूरे प्रदेश में जत्था निकालेगी और जगह जगह विरोध प्रदर्शन दर्ज करेगी।
see more..Himachal News:मौसम की देवी के रूप में पूजी जाती है रोपड़ी गांव स्थित मां सुरगणी







