Himachal News:सीएम के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने दूसरे दिन भी सदन से किया वाकआउट

सरकार के संस्थानों को बंद करने के फैसले पर सदन में चर्चा हुई
सरकार के संस्थानों को बंद करने के फैसले पर सदन में चर्चा हुई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मंगलवार को विपक्ष की ओर से प्रदेश में बंद किए गए संस्थानों को लेकर नियम 67 के तहत चर्चा का प्रस्ताव रखा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा हालांकि चर्चा की अनुमति दी गई सुबह से आज इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों ने चर्चा में हिस्सा लिया।

विपक्ष ने दूसरे दिन भी सदन से किया वाकआउट

विपक्ष ने जहां संस्थान बंद करने को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया वही सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा बिना बजट के इन संस्थानों को खोलने के आरोप लगाए।

विपक्ष सदन में नारेबाजी करने लगा और सदन से वाकआउट

विपक्ष द्वारा सभी संस्थानों को दोबारा से खोलने की मांग की गई वही मख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चर्चा ने चर्चा का जवाब देने लगे तो अपनी बात सदन में रखी दो विपक्ष सदन में नारेबाजी करने लगा और सदन से वाकआउट कर बाहर आ गए । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से प्रदेश में संस्थानों को बंद किया गया है

काम रोको प्रस्ताव के तहत नियम 67 के तहत सदन में चर्चा हुई

जबकि लोगों में की मांग पर ही उन संस्थानों को खोला गया था इसको लेकर आज विपक्ष द्वारा काम रोको प्रस्ताव के तहत नियम 67 के तहत सदन में चर्चा हुई लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया गया। सरकार से मांग की गई कि जितने भी संस्थानों को बन्द किया गया है उन्हें दोबारा खोला जाए और उसके बाद रिव्यू किया जाए। यदि सरकार को लगता है की इन्हें बन्द करना चाहिए लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही एक दम से सभी संस्थानों को बन्द कर दिया।

सरकार ने बदले की भावना से काम करना शुरू किया और संस्थान बन्द कर दिए

जबकि सरकार के पास किसी भी संस्थानों को ऐसे बंद करने का अधिकार नहीं है पूर्व की सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए खोले गए थे लेकिन सरकार ने बदले की भावना से काम करना शुरू किया और संस्थान बन्द कर दिए है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में आई थी तो बदले की भावना से काम करना बंद कर दिया था और पूर्व की सरकार ने जो भी फैसले लिए थे किसी भी फैसले को नहीं बदला गया था लेकिन इस सरकार में फिर से वही रिवायत शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने ऐसा कोई आश्वासन नही दिया है जिसके चलते सदन से वाकआउट किया

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो संस्थान बन्द किए गए है पहले उन्हें खोला जाए और उसके बाद सरकार रिव्यू किया जाए और यदि सरकार को लगता है कि इन संस्थानों को बिना जरूरत के खोला गया है तो फैसला ले लेकिन सदन में मुख्यमंत्री ने ऐसा कोई आश्वासन नही दिया है जिसके चलते सदन से वाकआउट किया है।

see more..Himachal News:विक्टोरिया पुल पार्किंग को गेट लगाकर कर दिया बंद, लोग परेशान

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

335 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *