Dollar Vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 83 के पार पहुंचा, आज 61 पैसे की गिरावट के साथ हुआ बन्द…

Dollar Vs Rupee

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर में लगातार भारतीय रुपए के मुकाबले मजबूती देखी जा रही है भारतीय रुपए में लगातार गिरावट होती जा रही है कल भारतीय रुपया पहली बार $1 के मुकाबले 83 रूपये के आंकड़े को पार कर चुका है यह 83.01 रूपये आंकड़े पर जाकर बंद हुआ और इसमें कल के दिन में 61 पैसे की गिरावट देखने को मिली है.

Dollar Vs Rupee

इससे पहले रूपये में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट देखने को मिली थी. इसके साथ रुपया 82.39 पैसे पर बंद हुआ था।

Dollar Vs Rupee

Dollar Vs Rupee: आम आदमी जेब पर पड़ेगा असर

अमेरिकी डॉलर भारतीय रुपए के मुकाबले में लगातार मजबूत होता जा रहा है वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक और मशीनरी का भारी मात्रा में आयात करता है भारत मोबाइल्स फोन और उससे संबंधित गैजेट्स चीन से और पूर्वी एशियाई देशों से आयात करता है अगर इसी प्रकार भारतीय रुपए में गिरावट होती रही तो भारत को आयात महंगा पड़ेगा और आम आदमी को यह सभी सामान महंगे मिलेंगे इससे उनकी जेब ढीली हो सकती है और उनका महीने का बजट गड़बड़ा सकता है।

Dollar Vs Rupee

Dollar Vs Rupee: आम आदमी की रसोई पर भी पड़ सकता है सर

भारत अपनी आवश्यकता का 80 फ़ीसदी कच्चा तेल आयात करता है और रूपये के कमजोर होने से भारत को इस आयात के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा इससे पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है और जब पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होगी तो माल ढुलाई पर भी इसका असर पड़ेगा जिससे आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी महंगा हो जाएगा.

Dollar Vs Rupee

वही पेट्रोल डीजल महंगा होने से किराया भी महंगा हो जाएगा भारत अपनी आवश्यकता का 60 फ़ीसदी खाद्य तेल आयात करता है और इन सभी आयात का भुगतान डॉलर से ही होता है इस प्रकार अगर भारतीय रुपए में गिरावट होती रही तो भारतीय बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है और आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ा सकता है।

Dollar Vs Rupee
Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib