राजधानी में धूमधाम से मनाई गई गुरु रविदास जयंती,भजन कीर्तन की स्वरलहरियों से भक्तिमय हुई पहाड़ों की रानी शिमला

संत श्री गुरु रविदास की 643वीं जंयती राजधानी शिमला में धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के तहत कृष्णा नगर स्थित संत रविदास जी के प्राचीन मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न धर्म समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।भजन कीर्तन की स्वरलहरियों से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिमय हो गयी।वही इस अवसर पर शहर भर में जगह जगह लंगर का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर काँग्रेस अनुसचित जाती विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित नंदा ने भी लालपानी स्थित मंदिर में पहुंच कर शीश नवाया काँग्रेस अनुसचित जाती विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि आज बहुत ही पावन दिवस है।पूरे देश व प्रदेश भर में गुरु रविदास जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है।मुझे भी इस मौके पर कृष्णानगर में गुरु रविदास मंदिर आने का मौका मिला और माथा टेका।इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को गुरु रविदास जी के प्रकटोत्सव की बधाई देता हूँ।








32 Responses
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thank you very much for sharing, I learned a lot from your article. Very cool. Thanks.