HAL Recruitment 2022: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तारीख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

HAL Recruitment 2022: जिन भी युवाओं को नौकरी की तलाश है, उनके लिए एक अच्छी खबर है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में बंपर भर्ती निकली है.एक अधिसूचना में जारी किया गया है कि तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान टीटीई, एचएएल बीसी, बेंगलुरु ने अपरेंटिस के 120 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में सीएनसी प्रोग्रामर सहित ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट और वेल्डर ट्रेंडो के पद पर भर्ती निकली है. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखें.

योग्यता: 10वीं या समकक्ष डिग्री प्राप्त सामान्य और ओबीसी कैंडिडेट के 60% न्यूनतम अंक होने चाहिए. एसटी एससी पीडब्ल्यूडी के न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए. इससे शैक्षणिक योग्यता के साथ उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

ये है अंतिम तारीख: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकले अप्रेंटिस के 120 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2022 है. इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

Read More ..Job Vacancy in Bihar Police: बिहार पुलिस एकेडमी में इन पदों पर निकाली गई भर्ती, ये रहेगी चयन की पूरी प्रक्रिया

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 15 से 18 साल तक होनी चाहिए. उम्र की गणना 01 अक्टूबर 2022 तक की जाएगी.

ऐसे करें आवेदन: अगर कोई भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है तो वह निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान टीटीआई, एचएएल, सुरजन दास रोड, विमानपुरा पोस्ट बेंगलुरू – 560017 पर भेज सकता है. इच्छुक उम्मीदवार दसवीं की मार्कशीट के साथ अन्य दस्तावेजों की फोटो कॉपी भेज सकता है.

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib