क्या है अंतर काले व हरे अंगूर में, कौन सा है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जाने ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Health पर चर्चा: दोस्तों हमारी सबसे कीमती वस्तु हमारा शरीर है हम इसका किस तरह से उपयोग करते हैं और किस तरह से इसका ख्याल रखते हैं इस बात का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें नियमित एक्सरसाइज के अलावा पोषक तत्वों से परिपूर्ण भोजन करना भी आवश्यक है। और ज्यादातर डॉक्टर और विशेषज्ञ हमें अपने खाने में फलाहार और पोषक तत्वों से परिपूर्ण चीजें खाने की सलाह देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें अपने द्वारा इस्तेमाल किए गए फलों में कौन सा ज्यादा फायदेमंद है इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है और हम लोग काफी दुविधा में होते है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही लेख लाए हैं जिसमें कि हम आपको अंगूर के फायदों के बारे में बताएंगे तथा अंगूर की अलग-अलग प्रजातियों में से कौन सी प्रजाति ज्यादा फायदेमंद है उसके बारे में भी आपको इस लेख में सूचित किया जाएगा।

 अंगूर की अलग-अलग प्रजाति इस दुनिया में पाई जाती है हमने ज्यादातर हरे अंगूर, काले अंगूर और लाल अंगूर भी देखे हैं। लेकिन इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद है यह हमें नहीं पता है। विशेषज्ञ लोग बताते हैं कि वैसे तो सभी प्रकार के अंगूर हमारी सेहत के लिए फायदेमंद ही होते हैं लेकिन इनमें भी बात की जाए तो काले अंगूर, लाल और हरे अंगूरों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आपको बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट ऐसे तत्व होते हैं जो कि हमारे शरीर को बुड्ढा होने से रोकते हैं अर्थात यह हमारे शरीर की कोशिकाओं में जान डालते हैं। इन अंगूरों का सेवन करने से हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां नहीं होती है जैसे कि अल्जाइमर, मधुमेह, पार्किंसन, कैंसर हृदय रोग जैसी बीमारियां।

हरे अंगूर :

यह सामान्य अंगूर होते हैं जो कि हमारे बाजारों में बहुतायत में देखने को मिलते हैं ज्यादातर लोग इन्हीं अंगूरों का सेवन करते हैं। इन अंगूरों में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। अरे अंगूरों में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के पाए जाते हैं विटामिन ए का कार्य हमारी आंखों के लिए हैं और हमारे इम्यून सिस्टम के लिए होता है जबकि विटामिन सी रोग प्रतिरोधक होता है जो हमें विभिन्न रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। विटामिन के का कार्य हमारे रक्त का थक्का बनाने का होता है जो कि हमारे शरीर के लिए आवश्यक है।

काले अंगूर :

 वैसे तो काले अंगूर और हरे अंगूर में ज्यादा डिफरेंस नहीं होता है क्योंकि पोषक तत्व के मामले में यह लगभग एक जैसे ही है इनमें भी वे सभी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि हरे अंगूरों में पाए जाते हैं। लेकिन एक चीज है जो कि काले अंगूरों को हरे अंगूरों से ज्यादा फायदेमंद बनाती है , वो है एंटीऑक्सीडेंट।  एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से हमारे शरीर की कोशिकाएं ज्यादा स्वस्थ रहती है और इनमें बुढ़ापा जल्दी से नहीं आता है और इसके अलावा ये हमे कैंसर, हार्ट, और अन्य बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते है।

क्या है विशेषज्ञों की राय :

 विशेषज्ञों की मानें तो हरे और काले अंगूरों में ज्यादा डिफरेंस नहीं होता यह बस आपकी पसंद और आपके शरीर की आवश्यकताओं पर निर्भर करता है कि आप के लिए कौन सा अंगूर ज्यादा फायदेमंद होगा। काले अंगूर में भी वही विटामिंस होते हैं जो कि हरे अंगूरों में होते हैं बस काले अंगूरों में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह थोड़े ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन नई रिसर्च के अनुसार हरे अंगूरों में भी केटेचीन, क्वरसेटिन और  एंथोसाइनिन नामक एक्सरसाइज एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसलिए यह बस आपकी पसंद पर निर्भर करेगा कि आप कौन से अंगूर पसंद करते हैं।

 

 इस लेख में कही गई बातें हमारी टीम की रिसर्च और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लिखी गई है। हम आपको अलग-अलग विषयों पर अधिक जानकारी देने के लिए ऐसी लेख लिखते हैं ताकि आपको उनका फायदा हो। आप की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए हमारी टीम निरंतर प्रयास कर रही है और जितना हो सके उतना सटीक आपको बता रही है। फिर भी हमारी टीम इस सूचना को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करती है ना ही कोई जिम्मेदारी लेती है। अधिक जानकारी के लिए आप किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ से खुद परामर्श ले सकते हैं।

प्रोडक्ट्स, अंडा, मीट प्रोडक्ट्स आदि होने चाहिए

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

328 Responses

  1. indian pharmacy [url=https://pharmindia.online/#]online pharmacy india[/url] reputable indian online pharmacy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *