Himachal News: हिमाचल में सुख नहीं Lock प्रिय सरकार : जयराम ठाकुर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज मंडी में आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज हालात यह हो गए हैं कि जनता स्वयं यह कहने को मजबूर हो गई है कि राज्य में “लोकप्रिय नहीं लॉक प्रिय सरकार” बनी है।

मंडी में आक्रोश रैली

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जनता की सहूलियत हेतु हमारी सरकार के समय खोले गए संस्थानों में ताले लटका दिए। संस्थानों को बंद करने के विरोध में पूरे प्रदेश में जनता अब सड़कों पर उतर आई है। आज मण्डी जिला के हजारों लोगों ने कांग्रेस की इस सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की फाइलें आज हमें सौंपी गई।

हस्ताक्षर अभियान की फाइलें

अब विधानसभा के अंदर जनता की आवाज को उठाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट में भी जायेंगे। इसके लिए हमारी लीगल टीम काम कर रही है।

जनता विरोधी निर्णयों के विरोध में आज मण्डी में आयोजित जन आक्रोश रैली

उन्होंने कहा कि जनता विरोधी निर्णयों के विरोध में आज मण्डी में आयोजित जन आक्रोश रैली में जनता के प्यार ने जता दिया है की ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। सेरी मंच में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में सरकार भाजपा ही बनाएगी क्योंकि ये जनमत एक तरफ़ा नहीं है।

सरकार विपक्ष को नजरअंदाज नहीं कर सकती

सरकार विपक्ष को नजरअंदाज नहीं कर सकती।उन्होंने कहा कि अगर जनता सड़क पर उतरी तो सरकार संभल नहीं पाएगी। भाजपा ने जनमत को स्वीकार किया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार 0.97 प्रतिशत के जनमत से सरकार बनी है। ऐसे में सरकार भाजपा को नजरअंदाज नहीं कर सकती है। सुक्खू ने अपनी सरकार की शुरुआत बदला बदली से की है। पूर्व सरकार ने संस्थान जनता की मांग व प्रदेश के विकास के लिए खोले थे।

प्रदेश में लोकप्रिय नहीं बल्कि लाकप्रिय सरकार

बेहतर होता सरकार संस्थान बंद करने से पहले रिव्यू करती। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने गृह जिला मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच से सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में लोकप्रिय नहीं बल्कि लाकप्रिय सरकार है। तीन माह में जनता व विपक्ष को सड़क पर उतरना पड़ा है। भाजपा किसी जल्दबाजी में नहीं है। कांग्रेस को सत्ता से बाहर जाने की जल्दी है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन करें उसका स्वागत है,तालाबंदी किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी।

सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत बदले की भावना से की

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू से बड़ी उम्मीदें थीं। सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत बदले की भावना से की है। हिमाचल के विकास के लिए भाजपा ने यहां संस्थान खोले थे। जनता की मांग पर हमने काम किया था। लेकिन सुक्खू ने सरकार ने आते ही उन संस्थानों को बंद करना शुरु कर दिया। बेहतर होता सरकार पहले रिव्यू करती।

कालेज के लिए बजट का प्रविधान है न कैबिनेट की मंजूरी है

जयराम ठाकुर ने पूछा कि मुख्यमंत्री सुक्खू बताएं सुजानपुर में डिग्री कालेज खोलने की घोषणा किस प्रावधान के तहत की। कालेज के लिए बजट का प्रविधान है न कैबिनेट की मंजूरी है। प्रदेश का कोई सीमेंट संयंत्र कभी बंद नहीं दिया। प्रबंधन पर चंदे के लिए अनावश्यक दबाव बनाया गया। चंद लोग एक जगह बैठकर निर्णय ले रहे हैं। मंत्री व कांग्रेस के विधायक निर्णयों से अनभिज्ञ हैं। छोटे से प्रदेश में उपमुख्यमंत्री समझ से परे है। एक ही दल की सरकार है। गठबंधन होता तो बात समझ में आती।

भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना होगा

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना होगा। सत्ता में आते ही सब संस्थान बहाल होंगे। सुक्खू हालात का सामना करने को तैयार नहीं है,इसलिए नित नए बहाने लगा रहे हैं। प्रदेश को ऋणी बनाने का काम कांग्रेस ने किया है। विरासत में 45000 करोड़ रुपये ऋण मिला था। भाजपा सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी,सरकार के हर गलत निर्णय का सदन के अंदर व बाहर विरोध करेगी।जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम प्रदेश को बर्बाद होने नहीं देंगे।

कांग्रेस का सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा

अगर जनता सड़कों पर आ गई तो कांग्रेस का सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा। आने वाले समय में विरोध तेज होगा।बता दें कि संस्थानों को कांग्रेस सरकार के डिनोटीफाई करने के विरोध में भाजपा लगातार प्रदर्शन कर रही है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, भाजपा महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल, विधायक इंदर सिंह गांधी, विनोद कुमार, दलीप ठाकुर, प्रकाश राणा, दीप राज बंथंल व पूर्णचंद सहित पार्टी के कई नेता उपस्थित थे।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

34 Responses

  1. La compatibilidad del software de rastreo móvil es muy buena y es compatible con casi todos los dispositivos Android e iOS. Después de instalar el software de rastreo en el teléfono de destino, puede ver el historial de llamadas del teléfono, mensajes de conversación, fotos, videos, rastrear la ubicación GPS del dispositivo, encender el micrófono del teléfono y registrar la ubicación circundante. https://www.xtmove.com/es/how-to-download-and-install-spy-app-on-android-phone-for-free/

  2. Pingback: Open link
  3. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  4. Pingback: 7slots
  5. Pingback: av
  6. Pingback: altogel
  7. Pingback: th39
  8. Pingback: Jav
  9. Pingback: на ypsilon.kz
  10. Pingback: vodkatoto web scam
  11. Pingback: Dark Fiber Bangkok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *