Himachal News:हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश किया गया इस बजट को जहां विपक्ष आंकड़ों का जाल ओर लोगो को गुमराह करने वाला बजट करार दिया वही कांग्रेस इस बजट को जन हितैषी करार दे रही है.

पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बजट आम जनता को जरूरतों को देखते हुए पेश किया गया है जिस तरह से अपने प्रदेश में आर्थिक स्थिति बनी हुई है.
यह बजट जनता का हित वाला बजट है
विपक्ष को भी यह उम्मीद नहीं थी कि ऐसा बजट पेश होगा यह बजट जनता का हित वाला बजट है इस बजट में बेरोजगारों का ख्याल रखा गया है और कई ऐसी योजनाएं हैं. जिनको शुरू किया गया है जो कि प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे.
कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए आभार जताया
उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए आभार जताया और कहा कि इससे कांगड़ा में जहां पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ मिले वही जनता की भी आर्थिक में भी बढ़ावा होगा वहीं उन्होंने जाटिया देवी में सैटलाइट टाउन बनाने का भी स्वागत किया.
शहरों के बाहर दूसरे शहर बसाना बड़ा जरूरी है
उन्होंने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सरकार द्वारा जटिया देवी में सेटेलाइट टाउन बनाने का काम शुरू किया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने 5 साल में इस पर कोई काम नहीं किया शहर में जिस तरह से निर्माण कार्यों के चलते ज्यादा भीड़ भाड़ हो रही है उससे यहां पर ट्रैफिक जाम के अलावा अन्य समस्याओं को लोगों को जूझना पड़ रहा है यही हालात अन्य शहरों के भी ।है ऐसे में शहरों के बाहर दूसरे शहर बसाना बड़ा जरूरी है ।
see more..Himachal News:कांग्रेस सरकार ने पेश किया अपना पहला बजट








32 Responses
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.