Himachal News: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर दृष्टि पत्र बनाने में जुटी भाजपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा दृष्टि पत्र बनाने में जुट गई है इसके लिए वरिष्ठ नेता गणेश दत्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया कमेटी शिमला वासियों ओर वरिष्ठ नागरिकों से सुझाव लेकर अपना दृष्टि पत्र तैयार करेगी.

समिति 20 अप्रैल तक ड्राफ्ट तैयार कर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखेगी जिसके बाद भाजपा अपना दृष्टि पत्र जारी करेगी।

भाजपा नगर निगम चुनावों के दृष्टि पत्र समिति को लेकर चर्चा की गई

बुधवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल में समिति की बैठक हुई जिसमें दृष्टि पत्र बनाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा नगर निगम चुनावों के दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा की भाजपा दृष्टि पत्र समिति की बैठक का आयोजन दीप कमल चक्कर शिमला में किया गया इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपा शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय परमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की भाजपा का दृष्टि पत्र एक मजबूत दृष्टि पत्र होगा।

भाजपा जनता की राय एकत्रित करने के बाद विजन डॉक्यूमेंट जनता के बीच लाएगी

इसमें शिमला शहर के लिए विभान योजनाओं का जिक्र होगा, भाजपा जनता की राय एकत्रित करने के बाद विजन डॉक्यूमेंट जनता के बीच लाएगी।भाजपा वरिष्ठ नागरिक और समस्त जनता की मांग को दृष्टि पत्र में एकत्रित करेगी, इसमें शिमला शहर से तालुक रखने वाले सभी मुद्दों को सम्मिलित करने का प्रयास करेंगे।शिमला को विश्व का आदर्श शहर बनाने के बारे में भाजपा कार्यरथ है और इसको लेकर हमारे पास जनता से बड़ी संख्या में सुझाव भी आ रहे है।

मुख्य रूप में हमारे दृष्टि पत्र में शिमला शहर के सुरक्षा, नशा मुक्ति, साफ पानी और स्वच्छता के मुद्दे रहने वाले है।उन्होंने कहा की भाजपा 20 अप्रैल तक दृष्टि पत्र का एक ड्राफ्ट पार्टी नेताओं के समक्ष रखेगी जिसके बाद हम भाजपा का दृष्टि पत्र जनता के समक्ष रखा जाएगा।

see more..Himachal News: शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib