Himachal News : हिमाचल में प्रदूषण नियंत्रण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना पर सिरमौर प्रशासन ने कार्य करना शुरू कर दिया है. जिले के सभी SDM को सिरमौर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं.

15 मिनट में चार्ज होगा वाहन –
-विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम एक 100 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे.
-स्टेट हाईवे व बस अड्डों के पास बड़ी क्षमता के 50 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें वाहन को 15 मिनट से लेकर एक घंटे में चार्ज किया जा सकेगा.
-कार्यालय परिसरों में 2 से 4 घंटे चार्ज करने वाले स्टेशन बनेंगे.
-व्यक्तिगत आवासीय परिसरों में 8 से 10 घंटे वाहन को चार्ज करने वाले स्टेशन लगेंगे.
-बडे़ चार्जिंग स्टेशनों के लिए 11 केवी विद्युत लाइन की उपलब्धता आवश्यक है.
जिला सिरमौर में स्थापित किए जाने वाले इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए एक कनाल भूमि की आवश्यकता होगी. सभी मापदंड पूरे करने के बाद जल्द इन चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण शुरू होगा. DC सिरमौर ने सभी SDM को चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए रिपोर्ट जल्द देने व चार्जिंग स्टेशन के लिए कार्य शुरू करने को कहा है.
इस लिंक को भी क्लिक करे-https://hindi.krishijagran.com/








36 Responses
relaxing music
EPL live scores and Premier League results updated every second, bookmark this site now