
Himachal Politics : जयराम ठाकुर बोले- कर्मचारी भी ठगा हुआ कर रहे महसूस, ओपीएस को लेकर नहीं हुई अधिसूचना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया। पढ़ी-लिखी जमात कर्मचारियों को भी गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कैबिनेट बैठक में भी चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान वाली बातें ही कही गईं। कुछ स्पष्ट स्थिति नहीं हो पाई है। जयराम शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए ऊना पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। फॉमूला वर्कआउट नहीं हो पाया है।
ओपीएस अभी लागू होने की संभावना नहीं है
जनवरी की एनपीएस की धनराशि भी कट गई है। ओपीएस अभी लागू होने की संभावना नहीं है। कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि 18 से 60 साल तक महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देंगे। पहली कैबिनेट बैठक में देंगे, लेकिन कुछ साफ नहीं हो पाया है। कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले कोर ग्रुप की बैठक होती है। इसमें एजेंडे पर चर्चा होती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का निर्णय, जो होगा वह होगा।
सरकार में है बदले की भावना, जनता हित नहीं
सरकार ने बदले की भावना से बंद कर दिए कार्यालय जयराम ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार बदले की भावना से कार्यालय बंद किए गए हैं। नौ महीने से संस्थान चल रहे थे। एसडीएम ने चुनाव करवाए और जीत के प्रमाण पत्र भी दिए। बावजूद इसके एसडीएम कार्यालय बंद करवा दिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा, कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में एक सप्ताह में बिना बजट 21 कॉलेज खोले थे। इनके शिलान्यास पत्थर भी शिमला से भेजे थे। ऐसे कॉलेज भी भाजपा सरकार ने चलाए थे। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग








29 Responses
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.