Himachal Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा हैं. सुरेश कश्यप ने हमीरपुर के नादौन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता परिवारवाद से दुखी होकर भाजपा समेत अन्य दलों में शामिल हो रहे हैं.
उनका कहना है कि राजस्थान के घटनाक्रम को देखते हुए यही कहना होगा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो अभियान के बजाय कांग्रेस जोड़ो अभियान पर यात्रा निकली निकालनी चाहिए. साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने यह भी दावा किया है कि प्रदेश के कई कांग्रेसी नेता भाजपा के संपर्क में है और आने वाले समय में इस बारे में लोगों को भी पता चल जाएगा

नादौन के निकट परडोली गांव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान सुरेश कश्यप नादौन विश्राम गृह में रुके थे. उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक पूर्व सैनिक को प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर जो सम्मान दिया है. यह प्रदेश के समस्त सैनिकों के लिए गर्व की बात है. पार्टी ने इस पद के लिए एक पूर्व सैनिक पर भरोसा किया, जिसके लिए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं सहित प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट किया है.
सुरेश कश्यप का कहना है कि भाजपा सरकार में सैनिकों की 1965 से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा करके इस वर्ग को राहत प्रदान की है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मांग भी पूरी कि देश सहित प्रदेश के करीब 2 लाख सैनिक परिवारों को लाभ पहुंचाया जाएगा. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने शहीद सैनिकों के पार्थिव देह का सम्मान करते हुए घर पहुंचने का पुनीत कार्य किया है.








25 Responses
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.