Himachal Weather Update : मौसम विभाग ने 7 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट, बारिश और बर्फबारी से राहत के नहीं दिख रहे आसार

Himachal Weather Update

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Weather Update : हिमचाल प्रदेश में इस समय मौसम काफी खराब है और हाल में प्रदेश के कई इलाकों में काफी बारिश और बर्फ़बारी देखने को मिली। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक अभी इससे राहत के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें प्रदेश के छह जिलों लाहुल स्पीति, शिमला, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी व कुल्लू में दो दिन तक आंधी व भारी बर्फबारी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इतना ही नहीं प्रदेश के 6 जिलों में आंधी व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें चंबा, ऊना,बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और सोलन शामिल हैं। शनिवार को शिमला सहित कुफरी, नारकंडा, रोहतांग आदि जगहों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिली, जिसके चलते ठंड बढ़ गई हैं।

Himachal Weather Update : प्रदेश की 44 पेयजल योजनाओं पर पड़ा असर

आपको बता दें प्रदेश में अधिकतम तापमान में 6 से लेकर 7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। इसी के साथ खराब मौसम के चलते प्रदेश में यातायात प्रभावित हो रहा है और 4 नेशनल हाईवे सहित 404 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों को फिर से बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो है, वहीं प्रदेश की 44 पेयजल योजनाओं पर भी असर पड़ा है।

आपको बता दें कुल्लू के सेओबाग में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री तक नीचे गिर गया है। वहीं सोलन में अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद यहां का तापमान सीजन के सबसे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा सबसे अधिक तापमान सिरमौर के धौलाकुआं में दर्ज किया गया जो 20.2 डिग्री था।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib