HP Election : इस बार हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में जोगेंद्र नगर में चिर प्रतिद्वंदी रहे चाचा भतीजे की आपस में टक्कर नहीं होगी. पिछले लगातार तीन विधानसभा चुनावों में सुरेंद्र पाल ठाकुर और उनके चाचा गुलाब सिंह ठाकुर आमने सामने खड़े रहे हैं. लेकिन इस बार दोनों ही चाचा भतीजे की आपस में चुनावी टक्कर नहीं होगी. इस बार पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल सिंह के सामने वर्तमान विधायक प्रकाश राणा मौजूद रहेंगे. यह पहली बार होगा जब सुरेंद्र पाल सिंह के सामने विधानसभा चुनाव में उनके चाचा गुलाब सिंह ठाकुर नहीं बल्कि कोई अन्य उम्मीदवार खड़ा होगा.

HP Election: गुलाब सिंह और सुरेंद्र पाल है चाचा भतीजे
कांग्रेस पार्टी के नेता सुरेंद्र पाल सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के रिश्ते में भतीजे लगते हैं. पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय लड़कर भी अपनी जीत का परचम लहराया है. सात बार गुलाब सिंह ठाकुर चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचने में कामयाब रहे है. साल 1998 तक दोनों के बीच सामान्य रिश्ते थे.
HP Election :भतीजे ने चाचा को हराया
1998 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीतने के बाद राम सिंह ठाकुर ने भाजपा-हिविका की गठबंधन की सरकार में एंट्री कर ली जिससे क्षेत्र की राजनीति में ही नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्तो में भी बदलाव शुरू हो गया. इसके बाद 2003 में सुरेंद्र सिंह में कांग्रेसी टिकट लेकर गुलाब सिंह ठाकुर को चुनाव में हरा दिया. इसके बाद 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में चाचा भतीजे की टक्कर हुई और गुलाब सिंह ठाकुर ने दोनों चुनाव में भतीजे को हरा दिया.

HP Election :प्रकाश राणा से हारे चाचा-भतीजा
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट लेकर गुलाब सिंह ठाकुर और कांग्रेस की तरफ से सुरेंद्र पाल की जगह जीवन ठाकुर को मैदान में उतारा गया. लेकिन दोनों ही निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राणा से हार गए. लेकिन इस बार फिर से कांग्रेस ने सुरेंद्र पाल सिंह को टिकट दिया है. दूसरी तरफ भाजपा ने प्रकाश राणा को मैदान में उतारा है. अब सुरेंद्र पाल सिंह की चर्चा के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार से पहली बार टक्कर होगी.








23 Responses