भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिहाज से ये मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। क्योकि भारत अपना पहला मैच जीत चुका है, वह ट्रॉफी अपने नाम करता है तो सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की होगी। वही पाकिस्तानी टीम के लिए कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योकि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
भारत पाकिस्तान के मैच का दुनियाभर के फैंस को बेसब्री के साथ में इन्तजार है, ऐसे में दोनों टीमों पर दबाव बढ़ता दिख रहा है ऐसे में जाहिर सी बात है कि दुबई में दोनों टीमें मैच खेलने के लिए लिहाज से उतरेगी और खिलाड़ियों पर काफी प्रेशर दिखेगा। वही टीम इंडिया कि बात करे तो कप्तान रोहित शर्मा को अपनी बल्लेबाजी में कुछ खास करना होगा। खासतौर से नए गेंद से शाहीन अफरीदी के खिलाफ सभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। आपको बता दे, शाहीन के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है।
शाहीन अफरीदी के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी के खिलाफ रोहित शर्मा के आकड़ों की बात करे तो शाहीन एक बाएँ हाथ के गेंदबाज है जिन्होंने भारतीय कप्तान को काफी हिलाकर रख दिया है। वही शाहीन के खिलाफ हिटमैन ने 56 गेंदों में 48 रन की पारी खेली है। उनके खिलाफ हिटमैन का 24 का औसत है और स्ट्राइक रेट 85.7 का है। वही ओपनिंग में रोहित को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है, उन्हें शाहीन के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने खेली अच्छी पारी
भारत और बांग्लादेश के मैच के दौरान रोहित काफी अच्छी ले में नजर आ रहे है वहां उन्होंने 36 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। उनके पास में इस शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने का काफी अच्छा मौका था। लेकिन वह ऐसा कमाल नहीं कर पाए। अब देखना यह है कि हिटमैन पाकिस्तान के खिलाफ वह कमाल दिखा सकेंगे या नहीं।







