India vs Australia 1st ODI : इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, प्लेइंग XI

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

India vs Australia 1st ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबला आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में नियमित कप्तान रोहित शर्मा के गैरमौजूदगी में आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टीम की अगुवाई कर रहे हैं. पंड्या ने मुंबई में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया है.

Source : Google, India vs Australia

भारत के 27वें वनडे कप्तान बने हार्दिक पंड्या:

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस उछालते ही पंड्या भारतीय टीम के लिए वनडे प्रारूप में अगुवाई करने वाले 27वें कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले ब्लू टीम की वनडे क्रिकेट में सुनील गावस्कर, कपिल देव, एमएस धोनी, विराट कोहली जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी अगुवाई कर चुके हैं. पहले वनडे में बतौर कप्तान मैदान में उतरते ही पंड्या भी अब इन दिग्गजों के खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 143 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है. कंगारू टीम ने जहां 80 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं ब्लू टीम को 53 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा 10 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल पाया है.

पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड:

भारत: ईशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क और एडम जम्पा.

इस लिंक को भी क्लिक करे-https://hindi.krishijagran.com/

Read More..REET Mains Admit Card 2023 : रीट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डोएनलोड करें..

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

33 Responses

  1. Pingback: naga356
  2. Pingback: essentials
  3. Pingback: https://vhnbio.com
  4. Pingback: KC9
  5. Pingback: cb tokens
  6. Pingback: see it here
  7. Pingback: casinozer bet
  8. Pingback: Las Vegas SEO
  9. Pingback: SAGAME350

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *